एक्सप्लोरर

Chhattisgarh में आज से युवा महोत्सव का आगाज, सुआ-पंथी-करमा की रहेगी धूम

Raipur News:रायपुर में आज से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन हो रहा है. इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार से अधिक प्रतिभागी 38 अलग-अलग विधाओं में शामिल होंगे.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक (Olympics) के बाद अब राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हो रहा है. इसका दौरान रायपुर (Raipur) में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस युवा महोत्सव में प्रदेशभर के तीन हजार से अधिक प्रतिभागी 38 अलग-अलग विधाओं में शामिल होंगे. इसका आगाज खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) करने वाले है. 

आज से हो रहा है युवा महोत्सव का आगाज

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में छत्तीसगढ़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंधित खेल फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़, कबड्डी और खो-खो के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोक-गीत और लोक-नृत्य करमा, राउत नाचा, पंथी, सरहुल, सुवा, बस्तरिया नृत्य की प्रस्तुति राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में दिखाई देगी. साथ ही छत्तीसगढ़ी संस्कृति से संबंधित चित्रकला, छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा और व्यंजनों का फूड-फेस्ट का आयोजन महोत्सव में किया जाएगा.

पहले दिन इन खेलों की होगी प्रतियोगिता 
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के पहले दिन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान खेल संचालनालय परिसर में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुख्य मंच में लोकनृत्य और करमा नाच, दूसरे मंच में बस्तरिया नाच इसके अलावा ओपन मंच में राउत नाचा की प्रस्तुति होगी. खेल विभाग की तरफ से बताया गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के 1500 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक लोकगीत और तात्कालिक भाषण, 100 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक शास्त्रीय संगीत हिन्दुस्तानी और कर्नाटका संगीत, 60 सीटर हॉल में दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक तबला और गिटार वादन की प्रतियोगिताएं होंगी. वहीं खेल संचालनालय के ऊपर के हॉल में दोहपर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता होगी. विश्वविद्यालय खेल परिसर के शारीरिक शिक्षा शिक्षण विभाग खुला मैदान और हॉल में दोपहर 1 बजे से खो-खो, कबड्डी और कुश्ती महिला की प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है. 
 
इसी महीने खत्म हुआ है छत्तीसगढ़िया ओलंपिक

गौरतलब है कि इसी महीने 10 जनवरी को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का समापन हुआ है. इसमें प्रदेशभर के लाखों खिलाड़ी शामिल हुए थे. इसी के बाद अब राज्य के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें भी राज्य के पारंपरिक खेलों की प्रतिस्पर्धा होगी. इसका रोमांच छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में देखने को मिल चुका है. जिसमे महिलाएं साड़ी पहन कर कबड्डी खेलती दिखी थी. 5 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में हिस्सा लिया था.

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले एक के बाद एक नया दांव चल रहे CM बघेल, अब इन दो योजनाओं को दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget