एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, राजिम में पत्रकारों पर किया जानलेवा हमला

Chhattisgarh News: पत्रकारों को अपनी जान बचाने के लिए करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ना पड़ा. लगभग एक घंटे तक जंगल और खेतों में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों रेत माफिया का आतंक अपने चरम पर है. सोमवार (9 जून) को राजिम क्षेत्र में रेत माफियाओं ने अवैध रेत उत्खनन की कवरेज करने गए पत्रकारों पर  जनलेवा हमला कर दिया. पत्रकारों ने भाग कर अपनी जान बचाई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल, यह सनसनीखेज घटना उस समय हुई, जब पत्रकार अवैध रेत खनन की गतिविधियों को कैमरे में कैद कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेत माफियाओं ने पहले पत्रकारों को धमकाया और फिर उन पर हमला कर दिया. स्थिति तब और बिगड़ गई, जब माफियाओं ने जान से मारने की नीयत से पत्रकारों पर फायर कर दिए. 

पत्रकारों ने दौड़कर बचाई जान
जानकारी के मुताबिक पत्रकारों को अपनी जान बचाने के लिए करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ना पड़ा. लगभग एक घंटे तक जंगल और खेतों में छिपकर उन्होंने अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ. एसडीएम और पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे और पत्रकारों को सुरक्षित राजिम थाने लाया गया.

राजिम पुलिस ने गठित की विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए राजिम पुलिस भी हरकत में आ गई है. पुलिस ने रेत माफियाओं को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है. पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह हमला सुनियोजित था और रेत माफियाओं ने पत्रकारों को अपनी अवैध गतिविधियों को उजागर करने से रोकने के लिए यह कदम उठाया. 

घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश
रेत माफियाओं के जनलेवा हमले से अपनी जान बचाकर भागते पत्रकार का वीडियो सामने आने के बाद पत्रकारों में बेहद आक्रोश है. पत्रकारों ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.  साथ ही अवैध रेत खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए. इसके अलावा, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान और सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग उठ रही है.

पत्रकारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता-पुलिस
इस मामले पर पत्रकारों के विरोध के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेंगे. पत्रकारों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. साथ ही, अवैध रेत खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाइयों को और तेज करने की बात कही गई है.

Input By : विनीत पाठक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget