एक्सप्लोरर

Surajpur Crime News: सूरजपुर में 12वीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के नगर पंचायत जरही स्थित ऊर्जा नगर कॉलोनी में एक 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जिले के नगर पंचायत जरही स्थित ऊर्जा नगर कॉलोनी में एक 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया. इस मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी एक विशेष समुदाय का है और भाजयुमो जरही मंडल का कार्यसमिति का सदस्य है. आरोपी ने पुलिस के समक्ष जुर्म कुबूल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. मामला भटगांव थानाक्षेत्र का है. 

क्या है मामला
दरअसल, नगर पंचायत जरही अंतर्गत ऊर्जानगर कॉलोनी में 12वीं की छात्रा अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ एक क्वॉर्टर (घर) में रहती थी. हाल ही में छात्रा के पिता की तबियत खराब होने पर उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान छात्रा के पिता के साथ उसकी मां भी बिलासपुर में रह रही थी. गुरुवार के दिन छात्रा अपने स्कूल से प्रायोगिक परीक्षा देकर क्वॉर्टर में लौटी.

इस दौरान उसका छोटा भाई बाहर खेलने गया हुआ था. जब वह घर लौटा और दरवाजा खटखटाया तो उसकी दीदी ने दरवाजा नहीं खोला. तो उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी. जिसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने भी वहां पहुंचकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं होने पर पड़ोसियों को शक हुआ. इसके बाद उन लोगों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया, तो अंदर छात्रा का शव पंखे पर फंदे से लटक रहा था. 

संदेह के आधार पर हुई गिरफ्तारी
इस मामले की सूचना तत्काल पड़ोसियों द्वारा भटगांव थाना में दिया गया. सूचना पर भटगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था. इसके मद्देनजर पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जानकारी देकर घटना की जांच शुरू कर दी. छात्रा के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा हत्यात्मक लेख किया गया.

वहीं मृत छात्रा के हाथ में पेन से एक लड़के का नाम लिखा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ की. उनमें से एक युवक विशेष समुदाय से था, जिसके द्वारा पुलिस को गोलमोल और गुमराह करने जैसा जवाब दिया जा रहा था. जिससे पुलिस का शक उस युवक के प्रति गहराया और पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की. जिसके बाद उक्त युवक ने घटना की सारी सच्चाई पुलिस को बताई.

क्या बोला आरोपी
आरोपी युवक ने बताया कि घटना के दिन वह पीछे के दरवाजे से घर में घुसकर लड़की से राजू (प्रतीकात्मक नाम) नामक लड़के से संबंध खत्म करने को कहा. इस दौरान लड़की और उसके बीच छीना-झपटी होने लगी. जिससे लड़की का कपड़ा उसके बदन से हट गया और उसकी नीयत खराब हो गई. इसके बाद उसने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप किया.

इसपर लड़की ने कहा कि पूरी घटना वह अपने परिजनों को बताएगी तो उसने सबूत छिपाने के डर से लड़की का गला दबा दिया. जिससे लड़की की मौत हो गई. इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को दुपट्टे से पंखे से लटका दिया. मृतिका के हाथों में राजू का नाम लिखा दिया कि मेरी मौत का कारण राजू है. जिससे पुलिस भ्रमित हो जाए और उस तक ना पहुंच सके. 

क्या हुआ एक्शन
फिलहाल, भटगांव पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर, विधिसंगत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में भटगांव थाना प्रभारी विमलेश सिंह, उप निरीक्षक उमेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुमन पांडेय, वीरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, आरक्षक रजनीश पटेल, ताराचंद यादव, नौशाद खान और संतोष जायसवाल सक्रिय हैं.

ये भी पढ़ें-

Punjab News: पंजाब के किसानों के लिए खुशखबरी! सीएम भगवंत मान ने किया ये बड़ा ऐलान

Nainital News: भूस्खलन के बाद पहली बार खोला गया पाषाण देवी मंदिर जाने वाला रास्ता, स्थानीय लोग में थी नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget