एक्सप्लोरर

Nainital News: भूस्खलन के बाद पहली बार खोला गया पाषाण देवी मंदिर जाने वाला रास्ता, स्थानीय लोग में थी नाराजगी

Nainital: उत्तराखंड में नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के बगल में छह माह पहले हुए भूस्खलन के बाद शनिवार को सड़क पर दिन रात काम कर खोल दिया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में नैनीताल (Nainital) के पाषाण देवी मंदिर (Pashaan Devi temple) के बगल में छह माह पहले हुए भूस्खलन (landslide) के बाद शनिवार को सड़क पर दिन रात काम कर खोल दिया गया है. संबंधित विभाग ने कुछ समय तक सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग को आम लोगों की आवाजाही के लिए सुचारू नहीं किया है.

कब हुआ था भूस्खलन
नैनीताल के अयारपाटा क्षेत्र में 30 अगस्त से शुरू हुए भूस्खलन ने 18 और 19 कि विनाशकारी बरसात के बाद भीषण रूप अख्तियार कर लिया था. जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नैनीताल की पूर्वी मुखी अयारपाटा हिल में पाषाण देवी मंदिर और डिग्री कॉलेज हॉस्टल के बीचों बीच 21 सितंबर 2021 की रात भारी भूस्खलन हो गया था. अंधेरी रात को हुए इस भूस्खलन की आवाजों ने मौजूद लोगों की दिल की धड़कनें बड़ा दी थी. लगातार पड़ रही बारिश के कारण के.पी. हॉस्टल के बी-ब्लॉक भवन के ठीक नीचे से भूस्खलन हो गया. जिससे बड़े-बड़े पेड़ और पत्थर झील में समा गए. इससे न केवल गर्ल्स हॉस्टल भवन को खतरा हो गया बल्कि उसके नीचे से जाने वाली ठंडी सड़क भी बन्द हो गई. भूस्खलन की प्रवृत्ति को देखता हुए पुलिस ने ठंडी सड़क में लोगों की आवाजाही बन्द करा दी.

पहले भी हुआ था धवस्त
नैनीताल की मॉल रोड और नैनीझील के दूसरी तरफ एकांत में बनी ठंडी सड़क का अपना ही स्वरूप है. ठंडी सड़क झील के साथ साथ पूरे डेढ़ किलोमीटर तक चलती है. इस सड़क को पक्का न बनाकर मॉर्निंग वॉक करने और धावकों के लिए कच्चा ही रखा गया है. यहां घना जंगल होने के कारण किस्म-किस्म के पक्षी और वन्यजीव वास करते हैं. इस मार्ग में नब्बे के दशक में भारी भूस्खलन से राजभवन मार्ग का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त होकर नैनीझील में समा गया था. ठंडी सड़क में कुछ दिनों बाद पानी के चार इंची पाइप लगाकर भूस्खलन रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन 28 अक्टूबर की सवेरे एक बार फिर भूस्खलन होने के बाद यहां काम रोक दिया गया था. भूस्खलन से राहगीरों को तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन झील के किनारे लगी रेलिंग और स्ट्रीट लाइट के लैंप श्रतिग्रस्त हो गए.

स्थानीय लोग थे नाराज
महीनों बीत जाने के बावजूद पैदल मार्ग नहीं खुलने से नाराज स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया में प्रशासन को घेरना शुरू किया. प्रशासन ने संबंधित विभाग को तत्काल मार्ग खोलने के आदेश दिए. जिसके बाद दिन रात जे.सी.बी. मशीन लगाकर सिंचाई विभाग ने शुक्रवार देर रात मार्ग को खोल दिया. कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता के.एस. चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ये दायित्व उनके ऊपर आ गया. उन्होंने रात-दिन लगकर आज इस पैदल मार्ग को खोल दिया है. हालांकि उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अभी इस पैदल मार्ग को जनता के लिए कुछ समय बाद खोल जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Giriraj Singh On Uniform Civil Code: 'उत्तराखंड की तरह दूसरे राज्य भी लागू करे यूनिफॉर्म सिविल कोड', गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

UP: कार हादसे में बाल बाल बचे केशव प्रसाद प्रसाद मौर्य के बेटे योगेश, डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget