एक्सप्लोरर

Sukma: नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी, CRPF जवानों ने डिफ्यूज किया IED बम, देखें लाइव वीडियो

Sukma News: सुकमा में तैनात कोबरा बटालियन के कमांडेंट ने बताया कि जवान मीनपा इलाके में गश्ती पर निकले थे, तभी एक जवान की नजर बिजली के तार पर पड़ी. नक्सलियों ने 10 किलो बारूद से बना IED बिछा रखा था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को हर दिन मौत का सामना करना पड़ता है, नक्सली हमेशा जाल बिछाकर जवानों को नुकसान पहुंचाने की ताक में रहते हैं. जवानों की सूझबूझ से कई ऐसे बड़े हादसे टले हैं जिनसे उन्हें भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था. सोमवार को जवानों की सूझबूझ से ऐसा ही एक बड़ा हादसा टल गया. सुकमा (Sukma) जिले के मीनपा (Meenpa) इलाके में नक्सलियों ने IED बम बिछा रखा था, CRPF कोबरा 206 बटालियन के जवानों ने इसे बरामद करने में सफलता हासिल की. जवानों ने इसे डिफ्यूज कर दिया. बम को डिफ्यूज करने का जवानों ने वीडियो भी बनाया.

सर्च ऑपरेशन पर निकले थे जवान

बताया जा रहा है कि जवान इस इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे, इस दौरान मीनपा के घने जंगलों में गुजरते वक्त एक जवान ने बिजली के तार को देखा और तुरंत जवानों को सतर्क कर दिया. इसके बाद जवानों ने जमीन के अंदर गड़े इस बम को निकाला और डिफ्यूज कर दिया. जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 10 किलो से ज्यादा बारूद से बने आईईडी बम का इस्तेमाल किया था. बम पर पैर पड़ने पर बड़ा हादसा हो सकता था और जवानों की जान तक जा सकती थी, लेकिन उन्होंने समय रहते इसे डिफ्यूज करने में सफलता हासिल की. 

 10 किलो से ज्यादा वजनी था IED बम

बस्तर के सुकमा में तैनात कोबरा बटालियन के कमांडेंट ने  बताया कि  कोबरा 206 बटालियन की इको कंपनी को सोमवार  को  सर्चिंग के लिए मीनपा  इलाके में रवाना किया गया था, जहां नक्सलियों के द्वारा जंगल के बीच बम को प्लांट किया गया था. आईईडी बम को जवानों ने बरामद किया और उसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया. उन्होंने कहा कि हमेशा से ही नक्सली अंदरूनी क्षेत्रों में  जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी बम लगाते आए हैं जिसकी चपेट में कई बार जवान, आम इंसान और मवेशी भी आ जाते हैं और उनकी जान चली जाती है..

कमांडेंट ने बताया कि पिछले 20 सालों में बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी बम से सुरक्षाबल के जवानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसे में गश्ती के दौरान अब जवान नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए बम को देखते हुए खास सतर्कता बरतते हैं. 

पुराने प्लांट किये बमों को ढूंढने में मिल रही सफलता
गौरतलब है कि सुकमा जिले का मीनपा वही इलाका है जहां 2020 में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी जिसमें डीआरजी के 17 जवान शहीद हुए थे. यह इलाका अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र है लेकिन कुछ समय से यहां सुरक्षाबलों के कैंप खुलने की वजह से नक्सली बैकफुट पर हैं. हालांकि यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट पुराने IED बम आज भी जमीन में दफन हैं, जिन्हें खोज निकालने में सुरक्षाबलों को सफलता भी मिल रही है.

यह भी पढ़ें:

Jagdalpur: छत्तीसगढ़ में 'इंजीनियर चायवाला' का जलवा, स्वाद के मुरीद हुए लोग, कमाई भी अच्छी-खासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget