एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नारायणपुर-दंतेवाड़ा एनकाउंटर के बाद बौखलाए नक्सली, बस्तर में बेरहमी से की 3 ग्रामीणों की हत्या

Bastar Naxal Attack: बस्तर में पुलिस की मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस टीम ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) संभाग में नक्सलियों ने कथित तौर पर तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार (5 अक्तूबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावनार गांव में माओवादियों ने जन अदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. दोनों मृतकों की पहचान अर्जुन पुनेम और मोटू कुरसम के रूप में हुई है.

सूत्रों की मानें तो इस दौरान नक्सलियों ने कुछ लोगों की पिटाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया. दो ग्रामीणों की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल है. वहीं सुकमा जिले में एक अन्य ग्रामीण बारसे की हत्या की गई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने मुखबिर होने के शक में ग्रामीणों की हत्या की है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया. हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है.

नारायणपुर एनकाउंटर के बाद बौखलाए नक्सली
बता दें दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है. यहां एनकाउंटर में कुल 31 नक्सली मारे गए हैं. इन नक्सलियों के शव को जवानों ने बरामद कर लिया गया है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया मारे गए नक्सलियों में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली शामिल हैं. 

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को डीआरजी दंतेवाड़ा, नारायणपुर एसटीएफ और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया. मुठभेड़ में नक्सलियों के बड़े नेता कमलेश, नीति, कमांडर नंदू, सुरेश सलाम, मलेश, विमला मारे गए हैं. सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है. मृतकों में उत्तर बस्तर डिवीजन कैडर के ज्यादातर नक्सली हैं.

ये भी पढ़ें- अब नवा रायपुर से चलेगी छत्तीसगढ़ की सरकार, नए आवास में जल्द शिफ्ट होंगे CM विष्णुदेव साय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
अपने ही देश के राज्य में सेना को क्यों तैनात कर रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप, किस बात का डर? जानें पूरा मामला
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
राजस्थान: कोटपूतली में केमिकल से भरे टैंकर और ट्रेलर की टक्कर, आग लगने से मची अफरा-तफरी
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
भारत को इन 5 कारणों से तीसरे ODI में मिली हार, रोहित-गिल की नाकामी; ये गेंदबाज बना टीम इंडिया पर बोझ
कंगना रनौत को मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, एक्ट्रेस बोलीं- 'छी! कितना घिनौना है'
राम जन्मभूमि दर्शन के लिए नहीं दी साड़ी, डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर भड़कीं कंगना रनौत
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
सऊदी अरब से तनाव के बीच UAE के राष्ट्रपति का भारत दौरा, PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना की आतंकियों के साथ मुठभेड़, तीन जवान घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Video: खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
खूंखार अजगर ने अपने मुंह से उगली गोयरे की लाश, वीडियो देख थरथराने लगेगा कलेजा, यूजर्स हैरान
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
सर्दियों में लगती है बार-बार भूख, जानें चिप्स या पॉपकॉर्न में से आपके लिए क्या है बेहतर?
Embed widget