एक्सप्लोरर

अब नवा रायपुर से चलेगी छत्तीसगढ़ की सरकार, नए आवास में जल्द शिफ्ट होंगे CM विष्णुदेव साय

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नये आवास में तीन दिवसीय पूजा पाठ का आयोजन किया गया है. अब तय हो गया है कि साय की सरकार नवा रायपुर से चलेगी. सबसे आकर्षक नया सीएम हाउस होगा.

CM Sai New House: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द नए सीएम हाउस में शिफ्ट हो सकते हैं. नवा रायपुर सेक्टर 24 में सीएम आवास बनकर तैयार हो गया है. नवरात्रि के शुभ अवसर पर नए आवास में तीन दिवसीय पूजा पाठ मुख्यमंत्री का परिवार करा रहा है. मंत्रियों के निवास भी नवा रायपुर में शिफ्ट होने की तैयारी चल रही है. मुख्यमंत्री साय पुराने और नए दोनों सीएम हाउस में निर्धारित समय पर जनता के लिए रहेंगे उपलब्ध. जनता सुविधा अनुसार रायपुर और नवा रायपुर में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकेगी.

अभी तक नवा रायपुर से सिर्फ मंत्रालय ही संचालित हो रहे थे. अब तय हो गया है कि साय की सरकार नवा रायपुर से चलेगी. लोगों को मंत्री से मिलने और आवेदन देने के लिए रायपुर जाना पड़ता था. नवा रायपुर से सरकार के कामकाज होने पर लोगों का मंत्री से मिलना और मंत्रालय में आवेदन देना आसान हो जायेगा. मंत्री से मिलने और आवेदन देने के लिए मंत्रालय जाने में लगने वाले समय की बचत हो सकेगी. बताया जा रहा है कि नवरात्रि में पूजा पाठ के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय परिवार संग सीएम आवास में शिफ्ट हो जाएंगे. देश का सबसे आकर्षक नया सीएम हाउस होगा.

नए सीएम हाउस में कब शिफ्ट होंगे मुख्यमंत्री साय?

नए सीएम हाउस में साज-सज्जा का काम तेजी से चल रहा है. लाइटिंग का काम दिन में होने के बाद रात को टेस्टिंग का काम चल रहा है. सीएम हाउस का फ्रंट एलिवेशन पूरा का काम हो चुका है. दूसरे राज्यों से आए तकनीशियन लाइटिंग के काम को एक अलग लुक देने में जुटे हैं. सीएम हाउस पर अभी तक लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं.

सीएम हाउस को 8 एकड़ में बनाया जा रहा है. लागत 65 करोड़ की आयी है. सीएम हाउस में 6 बेडरूम, फैमिली और लिविंग रूम, प्राइवेट थियेटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी. सुरक्षा, सीसीटीवी, टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक सुविधा होगी. निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.  

अभी तक मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के 14 आवास बनकर तैयार हो चुका हैं. सभी मंत्री के आवास एक जैसे दिखेंगे. ऐसे में कोई भी मंत्री छोटे-बड़े आवास होने की बात नहीं कर पाएगा. मंत्री के लिए 13 आवास और एक विधानसभा अध्यक्ष के लिए बनाये गये हैं. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के आवास में फिनिशिंग कार्य जारी है. 
 
लगभग आधे एकड़ में अधिकारियों के होंगे आवास
 
23 साल बाद पहली बार अफसर के आवासा आधे एकड़ यानी करीब 22000 वर्गफीट में बने होंगे. बड़ा एरिया लॉन का होगा. नवा रायपुर के सेक्टर 18 में अभी 78 अफसरों का आवास तैयार हो रहे हैं. राज्य के अफसरों को अभी तक 4000 वर्गफीट वाले ही बंगले अलॉट होते आए हैं.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल

वीडियोज

T20 World Cup: Shahbaz Sharif सरकार घुटने पर, Pak टीम को भारत से खेलने का दिया आदेश| BCCI | IndVsPak
Bihar Breaking: बिजली के तार से टकराया ट्रक, ड्राइवर ने ऐसे बचाई जान! | Bhagalpur | ABP News
जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
यूपी-दिल्ली से बिहार तक बड़ी राहत! मौसम विभाग ने कर दी बड़ी भविष्यवामी, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
3 लाशें, बंद कार और ‘बाबा’! पीरागढ़ी केस में दिल्ली पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग, CCTV से हुआ बड़ा खुलासा
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
मरने से पहले ईरान के युवक का वीडियो मैसेज, ट्रंप से क्यों कहा- 'कोई समझौता मत करना...'
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
'टी20 में सूर्या की कप्तानी ने मेरा काम...', गौतम गंभीर का बयान वायरल
Vadh 2 Box Office Day 4: 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे छोटे बजट की इस फिल्म ने किया कमाल, चुपचाप 4 दिन में कमा डाले इतने करोड़
'बॉर्डर 2' के आगे ये छोटे बजट की फिल्म भी दिखा रही तेवर, चार दिन में कमा डाले इतने करोड़
Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
महाराष्ट्र: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव में महायुति की हैट्रिक, एकनाथ शिंदे बोले- 'जनता के भरोसे पर खरे उतरेंगे'
Video: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में साड़ी पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जान यूजर्स ने पकड़ा माथा
First Traffic Signal: दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां लगाया गया था, जानें आज के सिग्नल से यह कितना था अलग?
Embed widget