एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हुआ 3200 करोड़ का खुलासा, 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में EOW जांच के बाद 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड किए गए. जांच में घोटाला 3200 करोड़ का निकला और अनवर ढेबर को 90 करोड़ अतिरिक्त कमीशन मिला.

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आबकारी विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने शराब घोटाले में शामिल 22 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इसके आदेश गुरुवार को जारी कर दिए गए.

दरअसल, EOW के चालान में यह जानकारी सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में हुए 2100 करोड़ के शराब घोटाले के सिंडिकेट में सभी आबकारी अधिकारी शामिल थे. जिसके बाद आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई की है.

करीब 3200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ

वहीं, बेमेतरा जिले के आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार नेताम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए EOW स्पेशल कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है. इस मामले की सुनवाई 14 जुलाई को होगी. 

EOW की जांच में ये भी सामने आया है कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में 2100 करोड़ का नहीं, बल्कि इसमें करीब 3200 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. वहीं, EOW की जांच में ये भी सामने आया कि सिंडिकेट बनाने वाले कारोबारी अनवर ढेबर को कमीशन के तौर पर 90 करोड़ रुपए ज्यादा मिले.

15 प्रतिशत कमीशन कारोबारी अनवर ढेबर को मिलता

यह भी खुलासा हुआ कि अनवर ढेबर ने कमीशन के पैसों को अपने रिश्तेदारों और CA के नाम पर अलग-अलग कंपनियों में इन्वेस्ट किया है. EOW के चालान के मुताबिक, शराब डिस्टलरीज से कमीशन और बी पार्ट की शराब बिक्री से मिलने वाले पैसे का 15 प्रतिशत कमीशन कारोबारी अनवर ढेबर को मिलता था.

अनवर ढेबर इन पैसों को अपने करीबी विकास अग्रवाल और सुब्बू की मदद से लेता था. विकास अग्रवाल और सुब्बू शराब दुकानों से पैसे के कलेक्शन का काम करते थे.

अधिकारियों को करीब 88 करोड़ रुपए मिले

शराब घोटाले की जांच कर रही EOW को पता चला कि इस पूरे घोटाले में बड़े अधिकारियों और नेताओं के अलावा कई जिलों के आबकारी अधिकारी भी शामिल थे. EOW ने जांच में पाया कि सिंडिकेट के साथ साठगांठ कर इन तमाम आबकारी अधिकारियों को करीब 88 करोड़ रुपए मिले थे.

इन तमाम 22 आबकारी अधिकारियों के नाम EOW ने अपने चालान में शामिल किए हैं. जिसके बाद आबकारी विभाग ने इन सभी 22 आबकारी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है.

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच EOW और ED अलग-अलग कर रही है. ईडी ने उसको लेकर ACB में केस दर्ज किया है. ED की जांच में सामने आया कि छत्तीसगढ़ में तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा, IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह ने मिलकर एक सिंडिकेट तैयार किया.

जिसके जरिए छत्तीसगढ़ आबकारी नीति में कुछ चुनिंदा शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से बदलाव किए गए. इसके साथ ही शराब की बोतलों में नकली होलोग्राम लगाकर भी करोड़ों की चपत आबकारी विभाग को लगाई गई, जिसके कमीशन के तौर पर भी सिंडिकेट ने करोड़ों रुपए कमाए.

इस मामले में तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, तत्कालीन IAS अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह समेत कई अधिकारी जेल में हैं.

Input By : विनीत पाठक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget