एक्सप्लोरर

सीएम भूपेश बघेल बोले- राष्ट्रपति पद की दौड़ में राज्यपाल उइके भी थीं शामिल, NDA ने इस वजह से नहीं बनाया उम्मीदवार

CM Bhupesh Baghel News: सीएम भूपेश बघेल ने दावा किया कि राज्यपाल अनुसुईया उइके भी बीजेपी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में थीं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बुधवार को दावा किया कि राज्य की राज्यपाल अनुसुईया उइके (Anusuiya Uikey) भी बीजेपी (BJP) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में थीं, लेकिन कांग्रेस (Congress) पृष्ठभूमि के कारण उन्हें मौका नहीं मिला. बुधवार देर शाम दिल्ली (Delhi) से लौटने के बाद रायपुर (Raipur) के स्वामी विवेकानंद विमानतल (Swami Vivekananda Airport) पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सीएम बघेल ने बीजेपी पर महाराष्ट्र (Maharashtra) में गठबंधन की सरकार गिराने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. बीजेपी के नेतृत्व वाली राजग ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए ओडिशा (Odisha) की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना उम्मीदवार तय किया है.

मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

यह पूछे जाने पर कि क्या राजग द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए एक आदिवासी नेता का चुनाव आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए किया गया है, सीए बघेल ने कहा, ''अनुसुइया उइके को मौका नहीं मिला, क्योंकि उनकी पृष्ठभूमि कांग्रेस की है. पहले वह कांग्रेस की विधायक थीं, जिसके कारण उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने का अवसर नहीं मिला.''

महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ''जिस तरह से पुलिसकर्मी उन्हें धक्का दे रहे थे (शिवसेना के विधायकों को सूरत से असम ले जाने का जिक्र करते हुए), यह दिखाई दे रहा है. यह खरीद फरोख्त, छल, बल, डर, सब का इस्तेमाल करते हैं. जब नारायण राणे, हिमंत बिस्वा सरमा और मुकुल रॉय विपक्ष में थे तब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) या आयकर (आईटी) द्वारा मामले बनाए गए थे. लेकिन जब उन्होंने पार्टी बदली तो सब कुछ ठीक हो गया. सब समझते हैं कि जब वे वहां (बीजेपी खेमे में) जाते हैं तो सब कुछ साफ हो जाता है.''

सीएम बघेल ने लगाया ये आरोप 

उन्होंने कहा, ''बीजेपी राज्यों में विपक्षी दलों की सरकार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और उन्हें अस्थिर करने में लगी है. इससे पहले उन्होंने कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ऐसा किया था. यहां ​​(छत्तीसगढ़ में) भी वे कोशिश कर रहे हैं. कभी वे ईडी का इस्तेमाल करते हैं तो कभी आईटी का. वे अवैध फोन टैपिंग भी करा रहे हैं.'' सीएम बघेल ने आरोप लगाया, ''इससे पहले राज्य में रमन सिंह के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के दौरान, विपक्षी नेताओं, नौकरशाहों, पत्रकारों और यहां तक ​​कि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के फोन टैप किए जा रहे थे. यह उनका स्वभाव है.

यह भी पढ़े-

Operation Cyber Clean: 200 से ज्यादा ठगी को अंजाम देने वाला गिरोह पकड़ाया, ऐसे मिली सरगुजा पुलिस को सफलता

Balod News: नाबालिक लड़की का अपहरण कर आठ महीने तक करता रहा रेप, लेह-लद्दाख से आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget