एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में वोटरों को रिझाने के लिए बंट रही है साड़ी! फ्लाइंग स्वायड ने जब्त किया सामान

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सीतापुर विधानसभा में कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. लिहाजा वोटरों को रिझाने के लिए साड़ी कंबल और अन्य सामग्री बांटने की चर्चा है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की सीतापुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत और सेना से इस्तीफा देकर आए भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के बीच कांटे का मुकाबला देखा जा रहा है. लिहाजा वोटरों को रिझाने के लिए सीतापुर विधानसभा में साड़ी कंबल और अन्य प्रलोभन की सामग्री बांटने की चर्चा अब आम हो चुकी है. इसी बीच सोशल मीडिया में साड़ी बांटने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जो सीतापुर विधानसभा के नर्मदापुर के खालपारा का बताया जा रहा है. इस वीडियो को भाजपा प्रत्याशी ने अपने वाट्सएप ग्रुप में डाला है. इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन बताया जा रहा है. 

प्रत्यक्षदर्शी का बयान

मनोज यादव ने कहा कि कल नर्मदापुर, खालपारा में साड़ी मिला है. मंत्री के कार्यकर्ता लोग बंटवा रहे थे, उड़नदस्ता दल ने 30 नग साड़ी जब्त किया है. उड़नदस्ता टीम के आते तक साड़ी लेकर आने वाले लोग भाग गए थे. वहीं मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने कहा कि हमने नहीं पकड़ा है. निर्वाचन की फ्लाईंग स्क्वायड की टीम ने पकड़ा है. उन्हें 29 नग साड़ी लावारिस हालत में पड़ी मिली है. जिसे उन्होंने हमारे पास जमा कराया है. साड़ी किसकी है का सवाल करने पर थाना प्रभारी ने कहा कि मौके पर फ्लाईंग स्क्वायड की टीम को जानकारी मिली. मुझे पता नहीं है.

सी-विजिल एप से मिली सूचना

निर्वाचन आयोग के फ्लाइंग स्वायड प्रभारी संजय यादव ने बताया कि हमें सी-विजिल एप के माध्यम से सूचना मिली थी. तो मौके पर गए. जब वहां पहुंचे तो लोगों की भीड़ थी. साथ ही मौके पर साड़ियां पड़ी थी. उसे जब्त कर आस पास पूछताछ की, लेकिन साड़ियां किसकी है. इस संबंध में पता नहीं चला है.

क्षेत्रीय विधायक ने कहा

इस संबंध में सीतापुर के क्षेत्रीय विधायक व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपाइयों को बीमारी हो गया है कि कुछ भी होगा तो उसको कांग्रेसी ही करवा रहे है. साड़ी वाले मामले से हमारा कोई लेना देना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों को क्यों खुलवाना पड़ता है बैंक खाता? जानिए पूरी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget