एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: गांव पहुंचने पर राहुल को देखने के लिए लग गई हजारों की भीड़, पुलिस ने गोद में उठाकर घर तक छोड़ा

Chhattisgarh Borewell Incident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में बोरवेल हादसे के बाद बचाए गए राहुल को देखने के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ लग गई. राहुल को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई.

Janjgir-Champa Borewell Incident: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा जिले (District Janjgir Champa) में बोरवेल (Borewell) से बचाए गए राहुल साहू (Rahul Sahu) की तबीयत में सुधार आया है. 12 दिनों से बिलासपुर (Bilaspur) के अपोलो अस्पताल (Apollo Hospital) में भर्ती राहुल को आज डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके बाद राहुल घर पहुंचा है. राहुल की पहली झलक देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा. राहुल की दादी ने आरती कर उसका स्वागत किया. पिहरीद गांव (Pihrid Village) में आज जश्न का माहौल है. 

जिले के पिहरीद गांव में आज राहुल साहू के स्वागत के लिए रथ तैयार किया गया था. उसके आगे पीछे दर्जनों गाड़ियों का काफिला चल रहा था लेकिन तबीयत के कारण राहुल को कार से ही घर पहुंचाया गया. घर के सामने भारी संख्या में लोग पहले से ही मौजूद थे जो राहुल को देखने के लिए खड़े थे. पुलिस (Police) के जवान को राहुल को अपनी गोद में उठाकर घर छोड़ना पड़ा. राहुल को देखने के लिए सिर्फ पिहरीद ही नहीं, आसपास के कई गांवों के लोग इकठ्ठा हुए थे. वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर राहुल से जिले के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने मुलाकात की.

सीएम बोले- राहुल की कराई जाएगी स्पीच थेरेपी

राहुल को अस्पताल से छुट्टी मिलने करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भी खुशी जताई हैं. उन्होंने रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ''राहुल को 104 घंटे के लगातार मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल से सुरक्षित निकाला गया, इसके बाद उसकी जो मेडिकल समस्याएं थी, उनका डॉक्टरों ने तत्परता और गंभीरता से इलाज किया और आज राहुल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है. इससे ज्यादा संतोष की बात दूसरी नहीं हो सकती.'' मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि राहुल की स्पीच थेरेपी कराई जाएगी, जिससे वह बोल सके.

यह भी पढ़ें- Janjgir-Champa News: अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिश, 40 लाख का कोयला जब्त, दो के खिलाफ FIR

राहुल की वापसी पर पिता ने यह कहा

राहुल के माता पिता उसके घर आने पर काफी खुश नजर आएं. राहुल के पिता ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रेक्सयू टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि राहुल को बचाने के लिए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना सहित अन्य सभी टीम ने बहुत मेहनत की है. उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ही कारण राहुल बोरवेल से बाहर निकला और उनके ही निर्देश पर बच्चे का बहुत बढ़िया इलाज हो पाया है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पहली बार गांजे से बनी बिजली, पॉवर प्लांट में जलाया गया 12 टन गांजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बड़ा हादसा, दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
नक्सलवाद का अंत, विकास की अनंत उड़ान! CM साय ने PM मोदी को सौंपा बस्तर का 'विजन 2047'
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर
भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद भीषण आग, कई मजदूरों के घायल होने की खबर
Durg News: JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार
दुर्ग में JEE मेन्स एग्जाम में हाईटेक नकल का खुलासा, चप्पल के अंदर छिपाया मोबाइल, परीक्षार्थी गिरफ्तार

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget