एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: आरक्षण बढ़ाने वाले विधेयक को अब तक नहीं मिली राज्यपाल की मंजूरी, बीजेपी और कांग्रेस में सियासत तेज

सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराया है लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी राजभवन से विधेयक को मंजूरी नहीं मिली है.

छत्तीसगढ़ में 76 फीसदी आरक्षण बढ़ाने के लिए विधेयक तो पास हो गया है, लेकिन राजभवन से इसे मंजूरी मिलने में देरी हो रही है. इसके लिए अब बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतक जंग शुरू हो गई है. कांग्रेस ने राजभवन के आचरण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस ने राजभवन को बीजेपी के इशारों में काम करने का आरोप लगा दिया है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजनीति तेज

दरअसल 19 सितंबर को बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में 58 फीसदी आरक्षण को रद्द कर दिया है. इसके बाद राज्य में आदिवासी समाज सड़क में उतर गई जमकर बवाल मच फिर सरकार ने चुनाव के ठीक पहले विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर आरक्षण संशोधन विधेयक पारित कराया है और 2 दिसंबर को ही सरकार की तरफ से मंत्रिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल को विधेयक हाथ में सौप दिया. लेकिन आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी राजभवन से विधेयक को मंजूरी नहीं मिली है.

बीजेपी ने कहा -विधेयक से कोई फायदा नहीं होगा

इसके चलते कांग्रेस और बीजेपी में सियासत छिड़ गई है. बीजेपी के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधेयक जिस प्रकार से नियमों, कानूनों व संविधान को तोड़कर लाया और अवैधानिक कृत्य किया है, इससे इस वर्ग को कोई फायदा नही होगा, उल्टा भानुप्रतापपुर चुनाव को प्रभावित करने हड़बड़ी में लाया गया है. यह विधेयक कानूनन सही नही है व कही टिकेगा नहीं. यह सरकार संविधान के खिलाफ काम कर रही, इस सरकार की मंशा कभी भी अनुसूचित जनजाति समाज को फायदा पहुंचाने की नहीं रही है. सितंबर 2022 में उच्च न्यायालय का निर्णय है 3 महीने ने किया क्या? क्यों अध्यादेश नहीं लाया गया?

इधर, कांग्रेस ने राजभवन के आचरण पर सवाल उठाया है और राजभवन को बीजेपी के एजेंडे के अंगार करना बताया है. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक पर विलंब करना. अनेक कुशंकाओ को जन्म देता है. राजभवन के आचरण से कभी भी ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि किसी दल विशेष के एजेंडे के अनुसार काम कर रहा है. आरक्षण संशोधन विधेयक विधानसभा में पारित हो गया तो राजभवन को उसमे तत्काल मंजूरी देना चाहिए. कांग्रेस ने याद दिलाया है कि इससे पहले भी कृषि संशोधन विधेयक पारित हुआ था तो तब भी हस्ताक्षर करने में विलंब हुआ था. ऐसा बिलकुल भी नहीं लगना चाहिए की राजभवन बीजेपी के इशारों पर चल रहा है.

76 फीसदी आरक्षण का विधायक राजभवन में अटका

 गौरतलब है कि आरक्षण संशोधन विधेयक के अनुसार आदिवासी आरक्षण फिर से 32 प्रतिशत, इसी के साथ ओबीसी आरक्षण 14 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी किया गया है. इसके अलावा अनुसूचित जाति ने 16 फीसदी आरक्षण को घटाकर 13 फीसदी किया गया है. वहीं ईडब्ल्यूएस 4 फीसदी आरक्षण पर अटके हुए हैं. पर जब तक राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होंगे भर्ती परीक्षा और एडमिशन प्रक्रिया में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 400 प्रकार के पान बनाने के लिए फेमस हैं जीवनलाल, सीएम बघेल ने भी चखा पान का स्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget