एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: प्रियंका गांधी का एलान- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनते ही हम जाति जनगणना करवाएंगे

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसका एक ही मकसद रह गया है कि कैसे भी कर के सत्ता में बने रहें. केंद्र की गलत नीतियों से गरीब और महिलाएं परेशान हैं.

Chhattisgarh Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एलान किया कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनते ही हम जाति जनगणना करवाएंगे. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी. कांकेर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाती है तो हम बिहार की तरह राज्य में भी जाति जनगणना कराएंगे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी का एक ही मकसद रह गया है कि कैसे भी कर के सत्ता में बने रहें. इनके सहयोगी बड़े बड़े उद्योगपति हैं और यह केवल इन्हीं के लिए काम करते हैं. 

पीएम मोदी की गारंटी खोखली है- प्रियंका गांधी

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनकी गारंटी खोखली है. आज महंगाई और बेरोजगारी बहुत ज्यादा है. उसके लिए ये लोग कुछ भी नहीं कर रहे हैं. हमने राम पथ गमन बनाए हैं और इनको पर्यटन स्थल में परिवर्तित किया है. राज्य में जहां-जहां प्रभु राम गए हैं हमने उसको पर्यटन स्थल बनाया है. महात्मा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक, पंचायती राज का सपना कांग्रेस की सरकार ने पूरा किया है. 

'पंचायतों में 33 फीसदी महिला आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया'

प्रियंका गांधी ने कहा कि पंचायतों में 33 फीसदी महिला आरक्षण कांग्रेस की सरकार ने दिया. एक समय था जब जनप्रतिनिधियों की संख्या बहुत कम थी. सभी छोटे-बड़े निर्णय एक जगह केंद्रित थे. लेकिन पंचायती राज से लोकतंत्र जन-जन तक पहुंचा और आज क्षेत्र की जरूरत के अनुसार फैसले लिए जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी गरीबों की सम्पति अमीरों को देने का काम कर रही है. कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है.

'अगर आप जागरूक बनेंगे तो सिर्फ कांग्रेस को वोट देंगे'

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि आज केंद्र की गलत नीतियों से गरीब और महिलाएं परेशान हैं. आज देश भर में किसान परेशान है लेकिन यहां (छत्तीसगढ़) पर किसान खुशहाल हैं क्यूंकि हमने किसानों के लिए बहुत काम किया है. कांग्रेस की जहां-जहां सरकार है, हमने उस राज्य के गरीबों और किसानों के लिए काम किया है. अगर हमारी सरकार फिरसे राज्य में आती है तो हम दस लाख गरीबों को मकान देंगे. अगर आप जागरूक बनेंगे तो आप सिर्फ कांग्रेस को ही वोट देंगे. उन्होंने महिलाओं को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं धन्यवाद देती हूं कि वो इतनी दूर से मेरी बातों को सुनने के लिए आईं."

Mahadev Online Games: क्या है महादेव सट्टा एप, जिसके लिए रणबीर कपूर समेत इन सितारों को ED ने जारी किया समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget