एक्सप्लोरर

नवा रायपुर मेडिकल कॉलेज में CBI का छापा, रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

Nava Raipur News: श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में CBI ने रिश्वतखोरी के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें डॉक्टर भी शामिल हैं. कॉलेज पर मान्यता के लिए निरीक्षण टीम को घूस देने का आरोप है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज एक बार फिर गंभीर आरोपों और सीबीआई की बड़ी कार्रवाई के चलते सुर्खियों में है. मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के लिए निरीक्षण करने आई केंद्र सरकार की टीम को घूस देने की कोशिश करते हुए तीन डॉक्टर समेत कुल छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. बुधवार को सभी 6 आरोपियों को CBI की विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी को 5 दिनों की CBI रिमांड पर भेज दिया है.

सीबीआई ने पूर्व सूचना के आधार पर जाल बिछाया था. जैसे ही श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और प्रबंधन के लोग कॉलेज के पक्ष में अनुकूल रिपोर्ट बनवाने के लिए जांच टीम को रिश्वत देने पहुंचे, सीबीआई ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया.

देशभर में 40 ठिकानों पर एक साथ छापे
इस मामले में सीबीआई ने श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज प्रबंधन, तीन डॉक्टर और दलालों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है. इसके साथ ही कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 40 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई. जांच में कई अहम दस्तावेज और सबूत बरामद हुए हैं.

रावतपुरा मेडिकल कॉलेज पर पहले भी गंभीर आरोप
यह पहली बार नहीं है जब श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज विवादों में घिरा हो. इससे पहले भी इस मेडिकल कॉलेज पर मेडिकल सीटों की खुलेआम कालाबाजारी, फर्जी एडमिशन और मोटी रकम लेकर एमबीबीएस सीट बेचने के आरोप लग चुके हैं. बताया जा रहा है कि एक एमबीबीएस सीट की कीमत कॉलेज में डेढ़ करोड़ रुपये तक वसूली जाती है.

मेडिकल शिक्षा के नाम पर बना लूट का अड्डा
सूत्रों के मुताबिक श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज में अगर कोई छात्र NEET क्वालीफाई नहीं कर पाता है, तो कॉलेज प्रबंधन अलग-अलग कोटे का हवाला देकर मोटी रकम लेकर एडमिशन दे देता है. इस धांधली का शिकार प्रदेश सहित देशभर के छात्र-छात्राएं और उनके परिजन होते हैं.

छात्रों के लिए राहत, कॉलेजों की मनमानी पर लगाम जरूरी
सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के अन्य निजी मेडिकल कॉलेजों में हड़कंप मच गया है. शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार को मेडिकल कॉलेजों के इस गोरखधंधे पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. खासकर श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज, जो लगातार अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, उस पर शिकंजा कसना बेहद ज़रूरी है.

श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज का नेटवर्क खंगाल रही CBI
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, अभी श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज से जुड़े कई और लोगों की तलाश जारी है. इस कॉलेज की देशभर में फैली मेडिकल सीट बिक्री और रिश्वतखोरी की नेटवर्किंग का भी खुलासा हो.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget