एक्सप्लोरर

Bastar News: जनप्रतिनिधियों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरेगी बीजेपी, आईजी ऑफिस का होगा घेराव

छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप का कहना है कि इस धरना प्रदर्शन में पूरे संभाग भर के बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल होंगे और धरना प्रदर्शन के बाद आईजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों द्वारा बीजेपी नेताओं की हत्या और छत्तीसगढ़ में 'ध्वस्त कानून व्यवस्था' के विरोध में गुरुवार को बीजेपी संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है, साथ ही आईजी ऑफिस का भी घेराव करने वाली है. इस धरना प्रदर्शन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप समेत प्रदेश और बस्तर बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं.

कांग्रेस के इस 4 साल के कार्यकाल में पहली बार आईजी ऑफिस का किसी राजनीतिक दल द्वारा घेराव किया जा रहा है. प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप का कहना है कि इस धरना प्रदर्शन में पूरे संभाग भर के बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल होंगे और धरना प्रदर्शन के बाद आईजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

प्रदेश के दिग्गज नेता हो रहे शामिल

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर के अंदरूनी गांवों में लगातार हो रहे बीजेपी नेताओं की हत्या के विरोध में और कानून व्यवस्था के विरोध में गुरुवार को संभागीय स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ,जिस तरह से बीते सप्ताह भर में एक के बाद एक तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है इससे बीजेपी के कार्यकर्ता और नेता डरे और सहमे हुए हैं. केदार कश्यप ने कहा कि पार्टी के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस सुरक्षा देने में नाकामयाब साबित हो रही है.

केदार कश्यप ने आरोप लगाया है कि सरकार के संरक्षण में ही नक्सली बेखौफ बीजेपी नेताओं की घर में घुसकर हत्या कर रहे हैं और उसके बावजूद अब तक पुलिस कोई एक्शन नहीं ले पा रही है, यही नहीं लगातार प्रदेश में हत्या, लूट, फिरौती, बलात्कार के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, लेकिन सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, और कानून व्यवस्था को बनाये रखने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है, जिसके विरोध में बीजेपी धरना प्रदर्शन के साथ आईजी ऑफिस का घेराव कर रही है.

केदार कश्यप ने कहा कि संभागस्तरीय इस धरना प्रदर्शन में खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर के प्रभारी और राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे समेत प्रदेश के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं, अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बीजेपी  12 से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन करेगी और जिसके बाद आईजी कार्यालय का घेराव किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget