एक्सप्लोरर

Bilaspur Murder: बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, अपहरण कर 10वीं के छात्र की हत्या, मांगे गए 50 लाख रुपये

Bilaspur Murder: बिलासपुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 10वीं के छात्र की हत्या कर दी गई. लड़की से मिलाने का झांसा देकर आरोपी रेहान को साथ ले गए. आरोपियों ने शव को रानीगांव पुलिया के पास दफना दिया. 

Bilaspur Murder: बिलासपुर में अपहरण के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. आरोपियों ने 10वीं कक्षा के छात्र का अपहरण कर हत्या कर दी. परिजनों को कॉल कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी. इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी थी. पुलिस ने जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया. उसने दो अन्य साथियों के साथ अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. पुलिस हत्या के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. सनसनखीज घटना तारबाहर थानाक्षेत्र की है. 

संदेह के आधार पर पड़ोसी से हुआ वारदात का खुलासा

जानकारी के अनुसार, डीपूपारा निवासी आसिफ मोहम्मद नाम ऑटो डीलर का काम करते हैं. आसिफ का 17 वर्षीय बेटा रेहान रविवार की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. काफी तलाश करने के बावजूद रेहान का कुछ पता नहीं चला. इसी दौरान परिजनों के पास अपहरणकर्ताओं का कॉल आया और 50 लाख रुपए फिरौती मांगी गई.

परिजनों ने पुलिस को 50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण की सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस रेहान की तलाश में जुट गई. जांच के दौरान साइबर सेल की मदद ली गई. आरोपियों का कॉल नंबर पुलिस को नहीं लग रहा था और मोबाइल लोकेशन रतनपुर रोड में जाहिर हो रहा था. लिहाजा, पुलिस की एक टीम रतनपुर की ओर रवाना की गई. इसके बावजूद आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला. तकनीकी साक्ष्य की बुनियाद पर पुलिस आसिफ मोहम्मद के ही मोहल्ले डीपूपारा पहुंची और पड़ोस में रहने वाले अभिषेक डॉन को पकड़ा. 

संदेह के आधार पर पुलिस ने अभिषेक से पूछताछ की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिषेक ने दो दोस्त शीबू खान और रवि के साथ मिलकर रेहान का अपहरण किया था. उसने बताया कि पड़ोस में रहने से जान पहचान हो गई थी. ऐसे में लड़की से मिलाने का झांसा देकर आरोपी रेहान को साथ ले गए. चूंकि रेहान सबको पहचान गया था, ऐसे में जिंदा छोड़ना खतरे से खाली नहीं था. लिहाजा, आरोपियों ने गला दबाकर रेहान की हत्या कर दी और फिर शव रतनपुर क्षेत्र में रानीगांव पुलिया के पास दफना दिया. 

अपहरणकर्ताओं ने हत्या के बाद मांगी 50 लाख की फिरौती

बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने छात्र से पहचान होने के कारण पहले हत्या की फिर उसके मोबाइल से पिता को कॉल कर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे. वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने घर में आकर छिप गए थे ताकि पुलिस को भनक न लगे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा. 

कार्रवाई के दौरान निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार थाना प्रभारी तोरवा, निरीक्षक प्रदीप आर्य सायबर सेल प्रभारी, निरीक्षक हरविन्दर सिंह थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरीक्षक मनोज नायक थाना प्रभारी चकरभाठा, उपनिरीक्षक सागर पाठक सायबर सेल बिलासपुर, उपनिरीक्षक मिलन सिंह थाना तारबाहर, सहायक उप निरीक्षक हेमन्त सिंह, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार यादव, शोभित केंवट, आरक्षक सरफराज खान, मनीष सिंह, संजीव जांगड़े, नुरुल कादिर, सज्जू अली, रामलाल सोनवानी, सचिन तिवारी, दीपक मरावी, रमेश टण्डन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

महंगाई-कोरोना को लेकर कांग्रेस पर वार, मेक इन इंडिया की बात, लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

PM Modi: नेहरू-इंदिरा गांधी सरकार का जिक्र कर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
बांकीपुर के रिजल्ट पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'जनता ने जन सुराज…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget