एक्सप्लोरर

PM Modi: नेहरू-इंदिरा गांधी सरकार का जिक्र कर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

PM Modi Congress: पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी कई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि, आज गरीब का घर भी लाखों से ज्यादा कीमत का बन रहा है. जो भी गरीब पक्का घर पाता है वो गरीब भी लखपति की श्रेणी में आता है.

PM Modi in Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान कई चीजों का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के तमाम आरोपों का भी जवाब दिया और जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने इस दौरान राहुल गांधी के भाषण का भी जवाब दिया और नेहरू-इंदिरा गांधी सरकार का जिक्र कर उन पर निशाना साधा. 

लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए की. उन्होंने कहा कि, "देश ने आदरणीय लता दीदी को खो दिया है. इतने लंबे काल तक जिनकी आवाज ने देश को मोहित किया, देश को प्रेरित भी किया, देश को भावनाओं से भर दिया. मैं आज आदरणीय लता जी को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि देता हूं."

भारत की आवाज रहनी चाहिए बुलंद - पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि, कोरोनाकाल के बाद देश नई व्यवस्थाओं की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है. ये एक ऐसा टर्निंग प्वाइंट है कि हम लोगों को एक भारत के रूप में इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए. मेन टेबल पर भारत की आवाज भी बुलंद रहनी चाहिए. भारत ने एक लीडरशिप रोल के लिए अपने आप को कम नहीं आंकना चाहिए. 

'इतिहास से सबक नहीं लिया तो इतिहास बन जाओगे'

पीएम मोदी ने राहुल गांधी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अंबानी-अडानी जैसे उद्योगपतियों को कोरोना का एक वेरिएंट बताया था. पीएम ने कहा कि, ये कैसे लोग हैं जो भारत के उद्योगपतियों को कोरोना का वेरिएंट बता रहे हैं. जो लोग इतिहास से सबक नहीं लेते हैं, वो इतिहास में खो जाते हैं. 60 से 80 के दशक में क्या नैरेटिव होता था? कांग्रेस के साथ रहकर सुख भोगने वाले लोग पंडित नेहरू और इंदिरा गांधी की सरकार को क्या कहते थे? कहते थे कि ये तो टाटा बिड़ला की सरकार है. अब आप भी उसी भाषा को बोल रहे हैं. 

पीएम मोदी ने एक बार फिर नेहरू का जिक्र किया और कहा कि, जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि, कभी-कभी कोरिया में चल रही लड़ाई भी हमें प्रभावित करती है. इसके चलते वस्तुओं की कीमत बढ़ जाती है और ये हमारे नियंत्रण से भी बाहर हो जाती है. देश का पहला प्रधानमंत्री देश के सामने अपने हाथ खड़े कर देता है. पंडित नेहरू आगे कहते हैं कि, अगर अमेरिका में कुछ हो जाता है तो वस्तुओं की कीमत पर असर पड़ता है. 

ये भी पढ़ें - ABP Opinion Poll: पंजाब में कांग्रेस को ज्यादा फायदा किससे, चन्नी या सिद्धू? लोगों ने दिया हैरान करने वाला जवाब

पक्का घर बनने के बाद लखपति बना गरीब 
पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी कई योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि, आज गरीब का घर भी लाखों से ज्यादा कीमत का बन रहा है. जो भी गरीब पक्का घर पाता है वो गरीब भी लखपति की श्रेणी में आता है. आजादी के इतने सालों के बाद गरीब के घर में रोशनी होती है, तो उसकी खुशियां देश की खुशियों को ताकत देती हैं. गरीब के घर में गैस का कनेक्शन हो, धुएं वाले चूल्हे से मुक्ति हो तो उसका आनंद कुछ और ही होता है. 

पीएम मोदी ने कहा कि, दुर्भाग्य ये है कि आपमें से बहुत से लोग ऐसे हैं जिनका कांटा 2014 में अटका हुआ है और उससे वो बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. उसका नतीजा भी आपको भुगतना पड़ा है. देश की जनता आपको पहचान गई है, कुछ लोग पहले पहचान गए, कुछ लोग अब पहचान रहे हैं और कुछ लोग आने वाले समय में पहचानने वाले हैं.

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: 'मैं चाहती हूं UP चुनाव में सपा की जीत हो', ममता बनर्जी ने अखिलेश यादव का किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget