एक्सप्लोरर

Bilaspur Crime News: मामा ने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग भांजी से किया गैंगरेप, बनाया वीडियो

Chhattisgarh News: बिलासपुर में मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही भांजी का रेप किया और फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकाने लगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना में एक बार फिर एक ऐसा मामला आया है जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक यहां मामा ने अपनी नाबालिग भांजी का अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया. इस दौरान नाबालिग पीड़िता गर्भवती हो गई. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामा के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मामा की तलाश की जा रही है.

बनाया अश्लील वीडियो

जानकारी के मुताबिक मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है जहां पंद्रह साल की नाबालिग लड़की के साथ उसी के मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंग रेप किया. इस दौरान मामा ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका लगातार रेप करता था. वह किसी को भी इस बात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था.

Chhattisgarh Covid Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, जून में मिले सबसे ज्यादा केस, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

कैसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबियत खराब हुई और उसे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों को पीड़िता का चेकअप करने के बाद पता चला कि वह गर्भवती है. इसके बाद परिजनों ने पीड़िता से इसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि जनवरी महीने में मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मुझसे रेप किया था और इस दौरान मामा ने मेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया. मामा ने धमकी दी कि इस बात की जानकारी अगर किसी को देगी तो उसे जान से मार देगा. अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उससे लगातार रेप करता रहता था. इस वजह से उसने कभी अपने परिजनों को इस बात के बारे में नहीं बताया.

एक गिरफ्तार, मामा फरार

पुलिस इस घटना की जानकारी मिलते ही आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि यह जनवरी माह की घटना है. आरोपियों में एक आरोपी पीड़िता का मामा है और दूसरा आरोपी मामा का दोस्त है. इसमें रेप का मामला दर्ज कर मामा के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं पीड़िता का मामा अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

Raipur News: 10वीं पास युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी के बंपर मौके, निरक्षर भी कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget