एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Covid Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, जून में मिले सबसे ज्यादा केस, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. जून में ही कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. यहां जानें पूरी डिटेल.

Chhattisgarh Covid Cases: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार बढ़ने लगी है. यहां कोरोना की रफ्तार पिछले 3 महीनों से थमी हुई थी. अचानक जून महीने में उसकी रफ्तार बढ़ने लगी है और जून महीने में ही कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में 132 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं. वहीं अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1040 पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 11,329 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है.

दुर्ग संभाग में बढ़े मामले

दुर्ग संभाग की बात की जाए तो पिछले 24 घंटों में संभाग के 5 जिलों में 37 कोरोना के मरीज मिले हैं. वहीं दुर्ग संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 337 हो गई है. पिछले 3 महीनों से यह रफ्तार थमी हुई थी लेकिन जून महीने में ही कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी है जिससे अब लोगों में चिंता बढ़ गई है.

Giriraj Singh Chhattisgarh Visit: चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश के सभी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कोरोना के रोकथाम के लिए बेहतर कदम उठाने के लिए निर्देशित किया है. उन्होंने कोरोना के सभी गाइडलाइन का पालन करवाने का निर्देश दिया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाकर घर से निकले और कोविड के सभी नियमों का पालन करें. स्वास्थ विभाग को यह भी निर्देश दिया है कि बुस्टर डोज तेजी से बढ़ायें.

छत्तीसगढ़ का अब तक का अपडेट

छत्तीसगढ़ में अब तक की कोरोना मरीजों की बात की जाए तो 11 लाख 54 हजार 859 मरीज मिल चुके हैं. इसमें से 11,39,781 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में 14,038 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो चुका है. राज्य में अभी 1040 कोरोना मामले एक्टिव है.

जून महीने में बढ़े कोरोना मरीज

छत्तीसगढ़ में जून महीने में ही सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं. जून महीने की बात की जाए तो लगभग 1 महीने में ही 1,750 से अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमें से अभी 1040 एक्टिव मरीज हैं. वहीं रायपुर में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, दूसरे नंबर पर दुर्ग और तीसरे नंबर पर बिलासपुर है.

Rahul Gandhi video: राहुल गांधी से जुड़ा वीडियो शेयर करने पर Chhattisgarh में BJP सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत 5 पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget