एक्सप्लोरर

बीजापुर में UBGL ब्लास्ट की चपेट में आने दो मासूम की मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा

Bijapur UBGL Blast: नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी जंग में निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो रही है. सोमवार को भी दो मासूम बच्चे जिंदा यूबीजीएल की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई.

Chhattisgarh UBGL Blast: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ जारी जंग में प्रेशर आईईडी, स्पाईक होल और यूबीजीएल की चपेट में आने से निर्दोष ग्रामीणों की लगातार मौत हो रही है, वहीं सोमवार को भी दो मासूम बच्चे भी खेलते खेलते जिंदा यूबीजीएल की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवारवालों में मातम छाया हुआ है. बच्चों के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक जिंदा UBGL से ब्लास्ट इतना जबरदस्त हुआ कि उनकी मौत हो गई, हालांकि यह जिंदा यूबीजीएल खेत में कैसे आया इस बात का  अब तक  पता नही चल सका है, लेकिन आए दिन नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों द्वारा प्लांट प्रेशर आईईडी, टिफिन बम और BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) स्पाईक होल की चपेट में  आकर निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो रही है.

खेत में पड़ा था जिंदा यूबीजीएल

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के भैरमगढ़  थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी पार बसे बोड़गा गांव के ओड़सापारा में ग्रामीण तेंदूपत्ता की तोड़ाई कर रहे थे और बगल खेत में ही जिंदा यूबीजीएल पड़ा हुआ था. गांव के दो मासूम बच्चे खेलते खेलते यूबीजीएल के चपेट में आ गए और यह UBGL ब्लास्ट हो गया, जिससे दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.

 एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान कभी नक्सलियों द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यूबीजीएल  से फायर किया गया था,लेकिन यह यूबीजीएल फटा नहीं और उसके बाद यहां खेल रहे दो बच्चे यूबीजीएल की चपेट में आ गए जिससे ऐसा धमाका हुआ कि दोनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. इन बच्चों में बोड़गा गांव निवासी लक्ष्मण ओयाम पिता मुन्ना ओयाम उम्र लगभग 13 साल और बोटी ओयाम  पिता कमल ओयाम उम्र लगभग 11 साल की बताई जा रही है. इधर सूचना मिलने के बाद भैरमगढ़ थाना से पहुंचे जवानों की टीम ने गांव वालों से संपर्क कर उचित वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है.

हर साल आईईडी ब्लास्ट की घटना में होती है मौत

बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों द्वारा जवानों के लिए प्लांट किए जाने वाले प्रेशर आईईडी,टिफिन बम और BGLसे बीते 4 महीनो में यह आठवीं मौत है. हर साल आईईडी की चपेट में आकर 20 से ज्यादा निर्दोष ग्रामीणों की मौत हो रही है.इसके अलावा पालतू मवेशी भी आईईडी की चपेट में आकर मारे जा रहे हैं.

 मारे गए इन निर्दोष ग्रामीणों के परिजनों द्वारा हर बार सरकार से जिला प्रशासन से न्याय की और मदद की गुहार लगाई जाती है, लेकिन बस्तर में नक्सलवाद इन ग्रामीणों के लिए अभिशाप बना हुआ है, इधर बोड़गा गांव के ग्रामीणों के द्वारा नम आंखों से ब्लास्ट में मारे गए दोनों मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें: धमतरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी मंगल मड़काम ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget