एक्सप्लोरर

धमतरी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 लाख का इनामी मंगल मड़काम ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

Dhamtari Police-Naxalite Encounter: छतीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान 5 लाख के नक्सली मंगल मड़काम उर्फ अशोक को मार गिराया गया. वो माओवादी संगठन में केंद्रीय कमेटी मेंबर गणेश उइके का गनमैन था.

Naxal Encounter with Chhattisgarh Police: छत्तीसगढ़ में इनामी नक्सली मंगल मड़काम उर्फ अशोक को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. जवानों ने नक्सली के शव के पास से हथियार भी बरामद किया है. बता दें कि धमतरी और गरियाबंद जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 5 लाख का इनामी मंगल मड़काम मारा गया. वो माओवादी संगठन में केंद्रीय कमेटी मेंबर गणेश उइके का गनमैन था और काफी लंबे समय से दक्षिण बस्तर एरिया में सक्रिय होने के बाद कुछ सालों से गरियाबंद इलाके में नक्सली वारदातों को अंजाम दे रहा था. 

घटनास्थल पर सर्चिंग के दौरान पुलिस के जवानों को भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामान और नक्सलियों का दैनिक सामान भी बरामद हुआ है. 

40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना
धमतरी जिले के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धमतरी और गरियाबंद जिले की सीमा पर स्थित सेमरा गांव के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में हार्डकोर नक्सलियों ने कुछ दिनों से डेरा जमा कर रखा है. यहां नक्सलियों की LOS  टीम के करीब 40 से 50 नक्सली मौजूद है.

इस सूचना के आधार पर जवानों की टीम को इस इलाके में रवाना किया गया. धमतरी जिले की DRG और स्थानीय पुलिस बल के जवान इस इलाके में सर्चिंग के लिए निकले.

नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला
इस दौरान पहले ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर हमला बोल दिया. इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. दोनों ओर से करीब एक से डेढ़ घंटे तक मुठभेड़ चली, हालांकि नक्सली घने जंगल और पहाड़ी इलाके का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलने में कामयाब हो गए.

फायरिंग थमने के बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस को एक पुरुष माओवादी का शव और हथियार बरामद हुआ. मारे गए नक्सली की पहचान मंगल मड़काम उर्फ अशोक के रूप में की गई. वो बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वो एरिया कमेटी का मेंबर था, साथ ही एक करोड़ रुपए के ईनामी नक्सली गणेश उइके का गनमैन भी था.  

एसपी का कहना है कि हार्डकोर नक्सली के मारे जाने से गरियाबंद इलाके में नक्सलियों की दहशत कम होगी. उन्होंने बताया कि लगातार इस इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है और इसी के तहत सफलता भी मिल रही है. 

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: खुद बीमार पड़ा स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र का अस्पताल, बरामदे में हो रहा मरीजों का इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget