एक्सप्लोरर

Bijapur: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने किया कमाल, मानसून से पहले चिंतावागु नदी पर बनाया रोप-वे

Bijapur News: आईटीबीपी और सीआरपीएफ जवानों के सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ हो रही है. उन्होंने मानसून से पहले ग्रामीणों को रोप-वे की सौगात दी. रोप-वे 3 लोग बैठक उफनती नदी को पार सकेंगे.

Chhattisgarh News: बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात आईटीबीपी (ITBP) और सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने मानसून से पहले चिंतावागु नदी पर रोप-वे तैयार कर लिया. मानसून के दौरान बरसात से ग्रामीणों को हर साल परेशानी होती है. चार महीने तक नदी के पार गांव शहरी क्षेत्र से कटे रहते हैं. आपातकालीन सेवा के लिए जवानों ने तकनीक की मदद से रोप-वे तैयार किया.

जवानों को रोप-वे तैयार करने में महज 33 दिन लगे. रोप-वे में अधिकतम 3 लोगों को आसानी से नदी पार कराया जा सकता है. नक्सल ऑपरेशन में तैनात जवान रोप-वे की मदद से उफनती नदी को पार कर सकेंगे. पहली बार रोप-पे की सुविधा मिलने पर ग्रामीणों ने जवानों का धन्यवाद किया है. 


Bijapur: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने किया कमाल, मानसून से पहले चिंतावागु नदी पर बनाया रोप-वे

चिंतावागु नदी पर रोप-वे किया तैयार

नक्सलवाद का दंश झेल रहे बस्तर में आज भी सैकड़ों गांवों तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई है. खासकर इंद्रावती नदी तट से लगे गांव में नक्सली दहशत के कारण पुल- पुलियों का निर्माण नहीं हो सका है. इंद्रावती के अलावा सहायक नदियों में भी नक्सलियों ने प्रशासन को कभी पुल बनाने नहीं दिया. पिछले कुछ वर्षों से जरूर बस्तर पुलिस और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से अंदरूनी गांवों में पुल का निर्माण करवा रहा है.

चिंतावागु नदी पर पुल का निर्माण होने में कुछ महीने और लग सकते हैं. ऐसे में सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवानों ने ग्रामीणों की परेशानी का हल निकाला है. आईटीबीपी के 25 इंजीनियर जवानों ने सीआरपीएफ 151वीं बटालियन की मदद से धर्मावरम कैम्प और चिंतावागु नदी पर रोप-वे बनाने की ठानी. रोप-वे का कई बार ट्रायल कर लिया गया है. अब रोप-वे में आसानी से तीन लोग बैठकर उफनती चिंतावागु नदी को पार कर सकेंगे. आपातकालीन स्थिति में भी रोप-वे काफी मददगार साबित होगी.


Bijapur: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने किया कमाल, मानसून से पहले चिंतावागु नदी पर बनाया रोप-वे

मानसून के दौरान मिलेगी बड़ी राहत

एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि पामेड़ के चिंतावागु नदी पर पुल निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है. 8 पिलर का पुल करीब 20 मीटर चौड़ा है. उन्होंने कहा कि मानसून तक पुल तकनीकी खामियों की वजह से तैयार नहीं हो सका है. उम्मीद है कि आने वाले कुछ महीनो में पुल बनकर तैयार हो जायेगा. ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीआरपीएफ और आईटीबीपी के जवानों ने चिंतावागु नदी पर 100 मीटर का रोप-वे तैयार किया है.


Bijapur: नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों ने किया कमाल, मानसून से पहले चिंतावागु नदी पर बनाया रोप-वे

ग्रामीणों ने जवानों का किया धन्यवाद

ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पुल के बन जाने से बारिश में बड़ी राहत मिलेगी. रोप-वे बनाने के काम में आईटीबीपी और सीआरपीएफ जवानों ने दिन रात एक किया है. चिंतावागु नदी के ऊपर करीब 100 मीटर लंबे रोप-वे का संचालन जवान करेंगे. बता दें कि बरसात में उसूर ब्लॉक के धर्मावरम, पेद्दा धर्मावरम, सापेड़, जीड़पल्ली, रावतपारा, गादीगुड़ा, भाटीगुड़ा, कंचाल, कुंवरगट्टा समेत कई गांवों का संपर्क आपस में टूट जाता था. ऐसे में अब इन इलाके के लोगों को रोप-वे का फायदा मिलेगा. तेज बारिश में भी ग्रामीण उफनती नदी को पार कर सकेंगे.जवानों के सराहनीय कार्य की जमकर तारीफ हो रही है.

'PM मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए', UGC-नेट परीक्षा रद्द होने पर बोले भूपेश बघेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget