एक्सप्लोरर

Bhanupratappur By-Election: सावित्री मंडावी और अकबर कोर्राम ने किया मतदान, तीन बूथों पर ईवीएम मशीन बिगड़ी

By-Election Voting 2022: भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मतदान को लेकर भानुप्रतापपुर वासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

Bhanupratappur News: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव (Bhanupratappur By-election) के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मतदान को लेकर भानुप्रतापपुर वासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. कड़ाके की ठंड होने के बावजूद मतदान केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं. 

खासकर शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा भी लाइन में लगकर अपने वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं. इधर कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी और सर्व आदिवासी समाज के निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम ने वोट डाल दिया है. दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. वहीं अब तक बीजेपी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम ने वोट नहीं डाला है.

तीन जगहों पर ईवीएम मशीन बिगड़ी
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सुबह 8 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में मतदान चल रहा है, हालांकि तीन जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान शुरू नहीं हो सका है. इनमें से दो ग्रामीण क्षेत्र और एक शहरी क्षेत्र का मतदान केंद्र है, हालांकि जानकारी मिलने के बाद पर्यवेक्षक इन तीनों मतदान केंद्र में पहुंच गए हैं और ईवीएम मशीन को सुधारने का कार्य किया जा रहा है. 

अन्य 253 मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया जारी है और सुबह 7 बजे से जिस तरह मतदाता अपने-अपने मतदान केंद्रों तक वोट डालने पहुंच रहे हैं. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान का प्रतिशत काफी ज्यादा रहेगा.

दोपहर 3 बजे तक होना है मतदान
फिलहाल संवेदनशील क्षेत्रों में भी लगभग 3 हजार जवान पूरी तरह से मतदान केंद्रों के आसपास चप्पे-चप्पे पर तैनात है साथ ही पूरे भानूप्रतापपुर के सीमावर्ती इलाकों में  चेक पोस्ट नाका लगाकर सुरक्षा के खास इंतजाम बरते जा रहे हैं. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं और इनमें कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मंडावी, बीजेपी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज के निर्दलीय प्रत्याशी अकबर कोर्राम  के बीच कांटे की टक्कर है.

तीनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है और चुनाव प्रचार-प्रसार में भी कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही है. इधर प्रशासन की टीम दोपहर 3 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो इसकी पूरी कोशिश में लगी हुई है. वहीं मतदान केंद्र में बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस के साथ सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

Bhanupratappur By-Election 2022 Live: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 8 बजे तक 6 फीसदी हुआ मतदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर जताया भरोसा, बनाया राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी
Israel Iran War: रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
रायपुर में खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का कैंडल मार्च, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगाए नारे
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ में 'धन' की वर्षा! मुख्यमंत्री साय ने बटन दबाकर किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी! 5000 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, CM साय ने दी बड़ी सौगात

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
भूखा मर रहा PCB! खिलाड़ियों पर जुर्माने को आकाश चोपड़ा ने बताया पैसे ऐंठने का तरीका, शाहिद अफरीदी भी भड़के
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
"घर वाले नहीं करवा रहे ब्याह" पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची बगावती औलाद, खूब हंसे पुलिस वाले
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
इजरायल-ईरान जंग के बीच CBSE ने मिडिल ईस्ट में टाली 10वीं-12वीं की परीक्षा, जानें ताजा अपडेट
Embed widget