एक्सप्लोरर

Bastar Murder: बस्तर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर कत्ल की सुलझाई गुत्थी, वाहन चालक समेत 4 गिरफ्तार

Bastar Murder News: बस्तर पुलिस ने मृतका अर्चना घोष के वाहन चालक को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. वाहन चालक द्वारा अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया.

Bastar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बस्तर पुलिस ने बीते दिनों हुए एक अंधे के कत्ल की गुत्थी  सुलझा ली है. इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड करकापाल में भानपुरी अस्पताल में पदस्थ डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की उनके घर पर संदिग्ध हालात में लाश मिली थी. बोधघाट पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी. 

डॉ. वासुदेव राय की पत्नी अर्चना घोष की हत्या के 6 दिन बाद पुलिस ने  4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक इसमें हत्या का  मुख्य  आरोपी मृतिका अर्चना घोष का वाहन चालक है. वाहन चालक ने घर में लूट के इरादे से अपने 3 साथियों के साथ साजिश रची थी. उसने अपने मालकिन की मुंह दबाकर हत्या करवा दी और घर से नगद और जेवरात पर अपना हाथ साफ कर दिया.

बस्तर पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका अर्चना घोष के वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी वाहन चालक ने अपना अपराध कबूल कर लिया. साथ ही अन्य 3 साथियों का भी नाम पुलिस को बता दिया. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से लूटे गए 36 हजार रुपये नगद और सोने चांदी के आभूषण के साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है. 

आरोपी वाहन चालक ने रची थी हत्या की साजिश

बस्तर एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि बीते 1 जनवरी को मृतिका अर्चना घोष निवासी अनुकूल देव वार्ड की खुद के मकान में संदिग्ध हालत में लाश मिली थी. मृतिका के पति डॉक्टर वासुदेव राय ने बोधघाट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद बोधघाट पुलिस की टीम साइबर टीम की मदद से इस मामले की  छानबीन में जुटी थी. 

इस मामले में घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम की मदद से निरीक्षण कराया गया. इसके अलावा, 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और तकनीकी साक्ष्य के सबूत जुटाए गए. जांच के दौरान मृतिका अर्चना के ड्राइवर रोहित कश्यप से पूछताछ करने पर उसने अपने तीन साथियों के साथ लूट की नीयत से साजिश रचकर इस वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. 

आरोपी ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से मृतिका अर्चना घोष के घर पर  वाहन चालक का काम कर रहा था, जिसकी वजह से आरोपी रोहित को मृतिका अर्चना घोष की आर्थिक संपत्ति और गतिविधियों की पूरी जानकारी थी. आरोपी ने घर में घुसकर लूट करने की योजना बनाई और बीते 1 जनवरी की रात अपने तीन साथियों को लूट के उद्देश्य से मालकिन के घर भेजा. रोहित के अनुसार घर में लूट की वारदात को अंजाम देते समय महिला के जागने पर आरोपियों ने महिला का मुंह दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. 

एसपी सलभ सिन्हा के मुताबिक आरोपियों में हत्यारोपी जोसफ कश्यप, नीलू बघेल, पप्पू बघेल और मुख्य आरोपी वाहन चालक रोहित कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में लेने के बाद उन्हें जेल भेज दिया. 

Watch: बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट के बाद भयानक मंजर, जमीन में गड्ढा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
छत्तीसगढ़: 'कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी', बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
CM सम्राट चौधरी ने दिल्ली में कहा- बिहार की दो कमजोरी… पानी और आबादी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध! मिडिल-ईस्ट में तनाव, अब ट्रंप की क्या तैयारी
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
राहुल गांधी के US दौरे पर BJP का तंज, 'वोट चोरी नहीं, काम चोरी...'
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
Embed widget