एक्सप्लोरर

Watch: बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट के बाद भयानक मंजर, जमीन में गड्ढा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों की गाड़ी को उड़ा दिया, जिसमें 8 जवानों समेत नौ लोगों की जान चली गई.

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार (06 जनवरी) को हुए नक्सली हमले में 8 जवान शहीद हो गए. इसके साथ ही एक ड्राइवर की भी जान चली गई. बीजापुर में हुए नक्सली हमले के बाद घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है. आईईडी विस्फोट के बाद बहुत ही भयानक मंजर दिख रहा है. जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. धमाका इतना अधिक तीव्र था कि गाड़ी का एक-एक पार्ट्स अलग-अलग हो गया. 

जिस जगह पर आईईडी विस्फोट हुआ है वहां पर हथियार समेत कई अन्य सामान भी रखे हुए दिख रहे हैं. विस्फोट की वजह से बड़ा सा गड्ढा भी नजर आ रहा है. घटना के बाद सुरक्षाबलों के जवान और अधिकारी भी वहां पर मौजूद नजर आ रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

सीएम विष्णु देव साय ने घटना पर जताया दुख

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने घटना को लेकर दुख जताते हुए कहा, ''बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है. मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है. ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.'' 

उन्होंने आगे कहा, ''बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं. जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी.''

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने क्या कहा?

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा, ''पिछले 2-3 दिनों से बीजापुर और दंतेवाड़ा के इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था. जब अभियान से जवान वापस बेस कैंप लौट रहे थे, इसी दौरान अम्बेली के पास हमारा एक वाहन आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गया. इसमें डीआरजी के आठ जवान शहीद हो गए. साथ ही इसमें एक ड्राइवर भी शहीद हो गए. कुल 9 की शहादत हुई है.''

ये भी पढ़ें: Journalist Mukesh Chandrakar Murder: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश गिरफ्तार, हत्या के बाद से था फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget