एक्सप्लोरर

Bastar: वन विभाग की उदासीनता, विलुप्त होने की कगार पर 300 प्रकार के वन औषधि, कई औषधालय बंद

Bastar Forest Medicine: बस्तर में आज भी आदिवासी जड़ी-बूटियों के माध्यम से अपना इलाज कराते हैं. यहां के जंगलों में कई किस्म की जड़ी-बूटियां उपलब्ध हैं लेकिन ये सभी प्रशासनिक लापरवाही का शिकार हैं.

Bastar News:  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर को सालवानों का द्वीप कहा जाता है. प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बस्तर चारों ओर से घने जंगलों से घिरा हुआ है. इन वनों से मिलने वाले  वनोषधालय आदिवासियों के लिए रामबाण साबित होते हैं, लेकिन वन विभाग (Forest Department) की उदासीनता के चलते बस्तर (Bastar) में मिलने वाले करीब 327 प्रकार की वन औषधि विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है. आलम यह है कि बस्तर के कई वन औषधालय पूरी तरह से बंद हो गए हैं, और विभाग इनको दोबारा शुरू करने के लिए कोई रुचि नहीं ले रहा है.

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बस्तर में ग्रामीण क्षेत्र में आज भी वैधराज द्वारा जड़ी बूटियां के माध्यम से कई जटिल Cबीमारियों का उपचार किया जाता है. आदिवासियों के स्वस्थ रहने का राज भी बस्तर से मिलने वाली वन संपदा है जिसमें करीब 60 प्रतिशत वन औषधि हैं जो आदिवासी अपने रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल करते हैं, गंभीर बीमारियों से लेकर छोटी-मोटी बीमारियों में भी बस्तर के ग्रामीण वन औषधि का ही उपयोग करते हैं.

कुछ साल पहले खोले गए थे वन औषधालय
कुछ साल पहले बस्तर में मिलने वाली वन औषधि को बचाने और वैधराज के द्वारा इन जड़ी बूटियों के माध्यम से इलाज के लिए शासन द्वारा वन-औषधालय खोले गए और वैधों को शासन की ओर से 5 हजार हर महीने  मानदेय भी दिए जाने लगा, लेकिन अब आलम यह है कि ऐसे वन औषधालय या पूरी तरह से वन विभाग की उदासीनता के चलते बंद हो गए है या  दोबारा शुरू करने के लिए विभाग कोई रुचि नहीं ले रहा है.

327 प्रकार की जीवन रक्षक  औषधि उपलब्ध
जानकार  हेमंत कश्यप बताते हैं कि बस्तर के जंगल में करीब 327 प्रकार की जीवन रक्षक वन औषधि पाई जाती है, इसमें सर्पगंधा, हिरण,तुतिया, कलिहारी कन्द, रसना जड़ी,मेदा छाली, महामेदा, तीखुर भी शामिल है. वन विभाग के मार्फ़त सरकार वन औषधियों को बचाने का प्रयास करने की बात कह रही है लेकिन यह प्रयास पूरी तरह से असफल होता नजर आ रहा है. करीब 15 साल पहले खुले बाजार में वन औषधि की जमकर खरीदारी हुई थी, तब ग्रामीणों ने भी पैसे के लालच में बिना सोचे समझे जंगल से वन औषधी का दोहन किया जो आज चिंता का विषय बनता जा रहा है.

बस्तर में जड़ी बूटी से उपचार करवाते हैं ग्रामीण
इधर वनोषधालय के जानकार बुधसन और मधुसूदन ने बताया कि बस्तर के जंगल में पाई जाने वाली वन औषधि को विकसित करने की जरूरत है, क्योंकि आज भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग अधिकांश बीमारी का उपचार जड़ी बूटियों के माध्यम से ही करते हैं. उनका कहना है कि गलत नीति और हाईटेक प्लांटेशन के कारण वन औषधि गायब हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh: चीन में फैली बीमारी को लेकर छत्तीसगढ़ सतर्क, सीएम बघेल ने पुख्ता इंतजाम करने के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget