एक्सप्लोरर

Bastar News: ड्रैगन फ्रूट की बस्तर में बड़ी मात्रा में पैदावार, स्थानीय लोगों को कम कीमत पर मिल रहा फल

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बस्तर में ड्रैगन फ्रूट की खेती होने लगी है. इस फल की खेती वियतनाम, चीन और थाईलैंड में बड़े पैमाने पर होती है. कोरोना काल के दौरान अचानक से इसकी डिमांड बढ़ी थी.

Chhattisgarh News: मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से दूर अमीरों और रईसों के फलों में शुमार ड्रैगन फ्रूट की खेती अब छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में भी होने लगी है. यह फल मेक्सिको (Mexico) और चीन (China) में पाई जाती है, लेकिन अब इस ड्रैगन फ्रूट की खेती कोंडागांव जिले में भी हो रही है. इस फल का उत्पादन बड़ी मात्रा में होने से अब स्थानीय लोगों को भी यह फल कम दाम में और आसानी से मिल जाता है.

साथ ही इसे दूसरे राज्यों को भी भेजा जा रहा है. औषधीय गुण और एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन फाइबर, विटामिंस और कैल्शियम से भरपूर ड्रैगन फ़्रूट की पहचान केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है. इस फल की कोरोना काल के दौरान अचानक से डिमांड बढ़ी थी जिसके बाद बस्तर के कोंडागाँव जिले में भी इस ड्रैगन फ़्रूट की खेती के लिए प्रयास किया गया.

यहां का वातावरण इस फल के लिए अनुकूल पाया गया और आखिरकार 4 सालों की मेहनत के बाद अब मां दंतेश्वरी हर्बल समूह इसके पैदावार को लेकर सफल हुआ. अब फॉर्म में 2 हजार से ज्यादा पौधों में ना केवल हरित हुए है बल्कि इनमें उत्पादन भी होने लगा है. स्थानीय स्तर के साथ-साथ अब इस उत्पादित फलों को महाराष्ट्र और दिल्ली भी भेजा जा रहा है.

दूसरे राज्यो में बढ़ी फल की डिमांड

गुंडाधुर कृषि कॉलेज के वैज्ञानिक बताते हैं कि ड्रैगन फ्रूट का पौधा कोई विशेष देखभाल नहीं मांगता है. यह पौधा एक बार लगाने पर 25 सालों तक लगातार भरपूर उत्पादन और नियमित मोटी आमदनी देता है. कैक्टस वर्ग का कांटेदार पौधा होने के कारण इसे कीड़े मकोड़े भी नहीं सताते और जानवरों के द्वारा इस पौधे को बर्बाद करने का डर भी नहीं रहता है.

एक बार रोपण के बाद बिना किसी लागत के एक एकड़ से लाख रुपये सालाना कमाई कर सकते हैं. बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस फल में अद्भुत पौष्टिक और औषधीय गुण पाए जाते हैं. इस फल में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन फाइबर, विटामिंस और कैल्शियम पाया जाता है. यही कारण है कि इसे वजन घटाने में मददगार कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक और कैंसर के लिए लाभकारी बताया जाता है.

इस देशों में होती है खेती

साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की विशेष गुण होने के कारण कोरोना काल में इसका महत्व में काफी बढ़ गया था. ड्रैगन फ्रूट मूल रूप से मेक्सिको का पौधा माना जाता है. वियतनाम, चीन और थाईलैंड में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है और भारत में इसे वहीं से आयात किया जाता रहा है. अब छत्तीसगढ़ में भी कई प्रगतिशील किसानों ने इसकी खेती शुरू की है.

कोंडागांव में भी पहली बार मां दंतेश्वरी हर्बल समूह ने भी इसकी खेती लगभग 4 साल पहले शुरू की और 2 हजार ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए गए थे. वर्तमान में इसमें अच्छी तादाद में फल आने शुरू हो गए हैं. वही इस फॉर्म के संस्थापक राजाराम त्रिपाठी ने बताया कि यह कोंडागांव ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और खुशी का विषय है.

राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि कोंडागांव में पैदा किए जा रहे ड्रैगन फ़्रूट का ना केवल स्वाद और रंग बेहतरीन है बल्कि औषधीय गुण और पौष्टिकता के हिसाब से भी यह उत्तम गुणवत्ता का है. इसका स्वाद भी काफी अच्छा है. बस्तर की जलवायु और धरती इसकी खेती के लिए एकदम उपयुक्त है.

Chhattisgarh: समूह की महिलाओं ने गोबर से बनायी फ्यूजन दीप रंगोली, बड़े शहरों में भी बढ़ रही इसकी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
मुंबई लोकल ट्रेन का यह वीडियो आपका दिन बना देगा, सीट पर सो रहे डॉगी पर पैसेंजर्स ने जमकर लुटाया प्यार
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
क्या सच में नाग की मौत का बदला लेने आती है नागिन, अंधविश्वास या इसके पीछे है कोई साइंस?
Embed widget