एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: समूह की महिलाओं ने गोबर से बनायी फ्यूजन दीप रंगोली, बड़े शहरों में भी बढ़ रही इसकी मांग

भिलाई में उड़ान नई दिशा समूह की महिलाएं गोबर से फ्लोटिंग दीया, बंदनवार, मोबाइल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी उत्पाद बना रही हैं. ये प्रोडक्टों की राज्य के बाहर भी अधिक मांग हो रही है.

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना से प्रेरित होकर अब गोठानों के बाहर भी महिलाएं गोबर से कई उपयोगी उत्पाद बना रही हैं. इस दीवाली घरों को रोशन करने के लिए समूह की महिलाओं ने गोबर से बनी हुई फ्यूजन दीया बनाया है. भिलाई में उड़ान नई दिशा समूह की महिलाएं गोबर से फ्लोटिंग दीया, बंदनवार, मोबाइल स्टैंड, हैंगिंग शो-पीस जैसी कई सजावटी उत्पाद बना रही हैं.

क्या कहा डीएम ने?
समूह की महिलाओं ने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा को गोबर से बनी फ्यूजन दीप रंगोली भेंट कर उन्हें दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि समूह की महिलाओं ने अन्य सजावटी उत्पाद भी तैयार किया है. जो गुणवत्ता, सुंदरता और हर मायने में उत्कृष्ट हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता में मेहनत कर और एकजुट होकर समूह की महिलाओं ने कमाल की चीजें बनाई है. यह बाजार की जरूरतों को पूरा करने और अपनी गुणवत्ता से आकर्षित करने के लिए उपयोगी साबित होंगी.

राज्य से बाहर फ्यूजन दीप रंगोली की बड़ी मांग
समूह की अध्यक्ष नीधि चंद्राकर ने बताया कि समूह के उत्पादों की देश के विभिन्न राज्यों के बड़े शहर नोएडा और पुणे में इस उत्पाद की अच्छी मांग है. उन्होंने बताया कि समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में विक्रय हेतु भेजे जा रहे हैं. इसके अलावा बड़े शहरों में रंगोली बनाने के लिए जगह का अभाव होता है. इसलिए हमने ऐसी रंगोली बनाई है, जिसे आप घर के दरवाजे, टेबल या आंगन पर रख सकते हैं. रंगोली में गोबर से बने दीये भी लगे हैं. इससे इसकी खुबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं.

गोधन योजना का मिल रहा लोगों को लाभ
जब से छत्तीसगढ़ सरकार गोधन योजना की शुरुआत की है. तब से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों द्वारा अनेक प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं. इसका नतीजा है कि अब महिला समूह खुद ही नई-नई तकनीक के प्रोडक्ट बना रही हैं. इस दिवाली महिला समूह ने घरों को रोशन करने के लिए फ्यूजन दीप रंगोली बनाया है. 

ये भी पढ़ें-

Narayanpur: अबूझमाड़ में पुलिस कैंप और वन संरक्षण नियम का विरोध, तीर-धनुष के साथ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget