एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चार साल से पैसेंजर ट्रेन की मांग कर रहे लोग, अभी तक नहीं हुई पूरी, नाराज जनता ने दी रेल रोकने की चेतावनी

Antagarh-bhanupratappur strike: आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है, तो आने वाले दिनों में रेल रोको आंदोलन के साथ उग्र आंदोलन भी करने पर मजबूर हो जाएंगे.

Bhanupratappur Strike: छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ (Antagarh) ब्लॉक और भानुप्रतापपुर (Bhanupratappur) विधानसभा के वासियों ने रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर नगर बंद किया. इस बंद का असर दोनों विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला. दरअसल, लंबे समय से भानूप्रतापपुर और अंतागढ़ के वासियों की ओर से अंतागढ़ रेल लाइन पर पैसेंजर ट्रेन की संख्या बढ़ाने की मांग की जा रही है. बावजूद इसके पिछले 4 सालों से इस मांग पर कोई सुनवाई न होता देख लोगों में स्वस्फूर्त शनिवार को नगर बंद किया.

इलाके के लोगों का कहना है कि कुछ साल पहले अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर वासियों को ट्रेन की सौगात मिली, लेकिन इसके समय परिवर्तन करने की मांग और रायपुर से शाम को आने वाली ट्रेन को भानूप्रतापपुर तक बढ़ाए जाने की मांग के बावजूद भी रेल प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. यही नहीं रायपुर से भानूप्रतापपुर तक और पैसेंजर ट्रेन बढ़ाने की मांग भी की जा रही है, लेकिन अब तक इसमें कोई अमल नहीं किया गया है. इसकी वजह से इलाके के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में शनिवार को एक दिवसीय नगर बंद कर मांग पूरी नहीं होने पर रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी.

अंतागढ़ व भानुप्रतापपुर में दिखा बंद का असर

भानुप्रतापपुर और अंतागढ़ के सर्वदलीय मंच और व्यापारी संघ के लोगों ने कहा कि साल 2019 से भानुप्रतापपुर में रेल सुविधा के विस्तार की मांग की जा रही है, लेकिन रेल प्रशासन उनकी मांगों को अनदेखी कर रहा है. यही नहीं, रेल लाइन बिछाने के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण तो कर ली गई है, लेकिन आज 10 साल बीत जाने के बावजूद भी किसी भी प्रभावित किसान परिवार के लोगों को रेल प्रशासन ने नौकरी नहीं दी है.

इसलिए किया शहर बंद

यही नहीं रायपुर से शाम को लौटने वाली पैसेंजर ट्रेन को अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर तक चलाने की मांग की जा रही है. बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते सुबह भानूप्रतापपुर से रायपुर जाने वाली यात्री वापस उस ट्रेन में भानुप्रतापपुर तक नहीं लौट पा रहे हैं. इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं सब मांगों को लेकर दोनों विधानसभा क्षेत्र के वासियों ने शुक्रवार को बाइक रैली निकालकर रेलवे स्टेशन में धरना-प्रदर्शन करने के बाद शनिवार को एक दिवसीय नगर बंद किया है.

रेल रोको आंदोलन की चेतावनी

आंदोलन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है, तो आने वाले रेल रोको आंदोलन के साथ उग्र आंदोलन भी करने पर मजबूर हो जाएंगे. अपनी मांगों को लेकर आंदोलनकारियों ने भानुप्रतापपुर स्टेशन मास्टर को DRM के नाम ज्ञापन भी सौंपा. 

ये भी पढ़ेंः Chhattisgarh: धर्मांतरण रोकने के लिए जारी हुआ फरमान, दूसरे धर्म गुरुओं के पंचायत में घुसने पर प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget