एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: धर्मांतरण रोकने के लिए जारी हुआ फरमान, दूसरे धर्म गुरुओं के पंचायत में घुसने पर प्रतिबंध

Chhattisgarh: बस्तर के तोकापाल ब्लॉक के रानसर्गीपाल पंचायत के ग्रामीणों ने दूसरे धर्म के गुरुओं और प्रचार प्रसार कर धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के पंचायत में घुसने पर पाबंदी लगा दी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर (Bastar) में धर्मांतरण (conversion) के खिलाफ अब ग्रामीण लामबंद होने लगे हैं. साथ ही बस्तर के ग्रामीण अंचलों में धर्म परिवर्तन करा रहे लोगों को रोकने के लिए गांव में विशेष ग्राम सभा भी आयोजित कर कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं. ऐसे में जिले के तोकापाल ब्लॉक के रानसर्गीपाल के ग्रामीणों ने भी पांचवी अनुसूची के तहत एक ग्राम सभा आयोजित की है. यहां दूसरे धर्म के गुरुओं और प्रचार प्रसार कर धर्म परिवर्तन कराने वाले लोगों के पंचायत में घुसने पर पाबंदी लगा दी है. इसके लिए ग्रामीणों ने बकायदा बस्तर कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात कर ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में लिए गए निर्णय से अवगत कराया. इसके साथ ही सभी फैसले का पालन कराने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा है. 

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा में जो प्रस्ताव लाए गए हैं उसमें प्रशासन किसी तरह का हस्तक्षेप ना करें. हालांकि, पुलिस विभाग के अधिकारी सीधे तौर पर ग्रामसभा के इन फैसलों को लेकर कानूनी मान्यता और बाकि पहलुओं के संबंध में बैठक कर निर्णय लेने की बात कह रहे हैं. पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि तोकापाल ब्लॉक के रानसर्गीपाल पंचायत के सरपंच समेत ग्रामीणों ने 6 मांगो पर सहमति मांगा है. तोकापाल ब्लॉक के रानसर्गीपाल के सरपंच पितांबर कवासी ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव में पांचवी अनुसूची के दायरे में पेशा कानून के तहत विशेष ग्रामसभा आयोजित की गई थी. इसमें बस्तर जिले में लगातार बढ़ते धर्मांतरण को रोकने के लिए कई फैसले लिए गए है. इन फैसलों में मुख्य रूप से दूसरे धर्म के गुरुओं को पंचायत के अंदर आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. 

लालच प्रलोभन देकर कर रहे धर्मांतरण
इसके अलावा अगर कोई दूसरे धर्म को लेकर गांव में प्रचार प्रसार करता है तो उस पर दंडात्मक कार्रवाई के भी फैसले लिए गए हैं. सरपंच ने कहा कि लगातार धर्मांतरण की वजह से बस्तर के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लगातार आदिवासी अपने सदियों पुराने परंपरा, संस्कृति और रीति रिवाज को खो रहे हैं. साथ ही लालच और प्रलोभन में आकर अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई. इस विशेष ग्राम सभा में लगभग पंचायत के सभी ग्रामीण मौजूद रहे. वहीं इधर प्रस्ताव पारित करने के बाद इस फैसले से अवगत कराने के लिए बस्तर कलेक्टर और पुलिस के आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया. ग्राम पंचायत द्वारा लिए गए निर्णय पर सहयोग मांगने के साथ इन मांगों पर किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करने की मांग प्रशासन से की गयी है. 

कुछ मांगों पर सहमति बनी
ग्रामीणों का कहना है कि पेशा कानून के तहत पंचायत को मिले विशेष अधिकार के तहत यह फैसला लिया गया है. ऐसे में वे चाहते हैं कि प्रशासन इन नियमों का पालन कराने के लिए उनका सहयोग करें. इधर पुलिस के अधिकारी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि ग्रामीणों ने ग्राम सभा में पारित प्रस्ताव की कॉपी पुलिस विभाग को सौंपी है. हालांकि, सीधे तौर पर ग्रामसभा के निर्णय को लेकर कानूनी मान्यता और बाकी पहलुओं के संबंध में बैठक के बाद ही निर्णय लिया जाएगा. कुछ मांगों पर सहमति तो बनी है, लेकिन कुछ मांगों को लेकर प्रशासन ने सहमति नहीं दी है. इसको लेकर बैठक के बाद ही निर्णय लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Sukma News: छत्तीसगढ़ में इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, कई नक्सली वारदात में थी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget