एक्सप्लोरर

बिलासपुर से बस्तर के लिए शुरू हुई उड़ान, 5 बड़े शहरों से कनेक्ट हुआ जगदलपुर, जानें किराया

Bilaspur-Bastar Flight: बिलासपुर से बस्तर के लिए एलायंस एयर ने नई फ्लाइट शुरू की है. पहले दिन बिलासपुर के लिए 4 यात्रियों ने उड़ान भरी. वहीं 30 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर से बस्तर के लिए नई फ्लाइट की शुक्रवार से शुरुआत हुई है. जिससे हाईकोर्ट का रास्ता अब आसान हो गया है. एलायंस एयर की जगदलपुर से  बिलासपुर 72 सीटर विमान की शुरूआत 3 जून को होनी थी, लेकिन आचार संहिता के चलते इसे स्थगित कर 7 जून कर दिया गया था. पहले ही दिन इस फ्लाइट से बिलासपुर के लिए 4 यात्रियों तो दिल्ली के लिए 30 यात्रियों ने उड़ान भरी. सप्ताह में 3 दिन बस्तरवासी इस सेवा का लाभ ले पाएंगे. 

1500 रुपए में कर पाएंगे एलायंस एयर का सफर
बता दें कि जगदलपुर से बिलासपुर तक के लिए 1500 रुपए किराया तय किया गया है. गौरतलब है कि अब तक एलायंस एयर जगदलपुर से हैदराबाद व रायपुर के अलावा जबलपुर व दिल्ली तक फ्लाइट की सेवा दे रहीं थी. लेकिन अब जगदलपुर से बिलासपुर के लिए फ्लाइट की शुरुआत करने से जगदलपुर शहर देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ 5 शहरों से एयर कनेक्टिविटी के माध्यम से जुड़ चुका है. जिसका फायदा बस्तरवासियो को मिलेगा.

जानकारी के मुताबिक हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को एलायंस एयर का 72 सीटर विमान दिल्ली से जबलपुर, जबलपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से  दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा. वहीं बुधवार को दिल्ली से बिलासपुर, जगदलपुर से जबलपुर और वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा.

आसान हुआ न्यायधानी के लिए सफर
बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम. के ने बताया कि उड़ान योजना के तहत लगातार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर को बड़े शहरों से जोड़ने का लगातार प्रयास जारी है. जगदलपुर से हैदराबाद और जगदलपुर से रायपुर के बाद दिल्ली जबलपुर वाया बिलासपुर की फ्लाइट की शुरुआत की गई है. जो 7 जून को जबलपुर से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंची. इस फ्लाइट ने जगदलपुर से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी और उसके बाद बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी. पहले ही दिन जगदलपुर से चार यात्री बिलासपुर के लिए रवाना हुए, जबकि 30 यात्री  दिल्ली के लिए बस्तर से रवाना हुए.

खास बात यह है कि अब बस्तरवासी सीधे देश की राजधानी दिल्ली और बिलासपुर तक एयर कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं. कलेक्टर ने बताया कि जगदलपुर शहर से जबलपुर वाया दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया अब 5500 रुपए कर दिया गया है. पहले इसके लिए लोगों को 8500 रुपए देने पड़ रहे थे, टिकट के दर में एक झटके में तीन हजार रुपए कम किए जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. बिलासपुर जाने वाले यात्रियों ने बताया की हाईकोर्ट जाने के लिए बस के अलावा कोई और सुविधा नहीं थी. अब एयर कनेक्टिविटी होने से हाईकोर्ट का रास्ता अब आसान हो गया है.

यह भी पढ़ें: सूरजपुर में धल्लड़े से फल-फूल रहा मिलावट का बाजार, फूड सेफ्टी विभाग की सुस्ती से दुकानदारों के हौसले बुलंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget