एक्सप्लोरर

Manish Kashyap: बीजेपी में शामिल हुए मनीष कश्यप, जानें यूट्यूबर से नेता तक का सफर कैसा रहा?

Manish Kashyap Joins BJP: मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. वहीं, दिल्ली में मनीष कश्यप ने आज बीजेपी की सदस्यता ले ली.

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. मनीष कश्यप आज (25 अप्रैल) बीजेपी में शामिल हो गए. मनीष कश्यप दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए. उनके साथ उनकी मां भी दिल्ली गई हुईं थीं. इससे बिहार की सियासत तेज हो गई है. मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण सीट से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. इससे बीजेपी के वर्तमान सांसद संजय जायसवाल के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं. वहीं, अब संजय जायसवाल के लिए राहत की ख़बर आई है. मनीष कश्यप एक यूट्यूबर से सफर की शुरुआत कर कैसे राजनीति में पैर जमा रहे हैं. सब कुछ जानते हैं.

मनीष कश्यप के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष कश्यप ने बीजेपी ज्वाइन किया है. उनकी माता जी उपस्थित हैं. मनीष कश्यप ने जनता के सरोकार को उठाया है. हमेशा मोदी जी समर्थन में बात की, लेकिन कुछ दलों ने उनको बहुत दुख दिया. इनका हमेशा बीजेपी ने साथ दिया है. वहीं, मनीष कश्यप ने कहा कि 'मैं जेल में था तो मेरी मां लड़ रही थीं'. मेरी मां को पता है किसने किसने साथ दिया है. मां ने कहा कि मनोज भैया की बात नहीं काटनी है'

पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं मनीष कश्यप

यूट्यूबर मनीष कश्यप पश्चिम चंपारण के मझौलिया प्रखंड के महनवा डुमरी गांव के रहने वाले हैं. वो भूमिहार जाति से आते हैं. मनीष कश्यप शुरुआती दौर में हिन्दू संगठन से जुड़े थे. फिर बाद में छात्र संगठन से जुड़ गए. छात्र संगठन में रहते हुए कई मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज हुई. मनीष कश्यप सतवारिया कॉलेज में एक प्रोफेसर के घर पर छात्रों के साथ मिल कर हमला बोल दिया था. उस मामले में एफआईआर हुई थी. उस समय जेल भी गए थे. 

मनीष कश्यप के ऊपर कई मामले दर्ज

जेल में रहते हुए मनीष कश्यप ने 2019 के लोकसभा चुनाव में नॉमिनेशन भी किया था, लेकिन किसी कारण उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया. इसके बाद 2020 के बिहार विधानसभा के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़े. जिसमें उन्हें करारी हार मिली थी. मनीष के ऊपर बेतिया में दर्जनों मामले दर्ज हैं. मनीष कश्यप 'सच तक' (पहले का नाम) नाम से एक यूट्यूब न्यूज़ चैनल भी चला रहे थे. इस दौरान तामिलनाडु में कथित तौर पर मजदूरों का फर्जी वीडियो वायरल मामले में एनएसए लगा. इस मामले को लेकर वो काफी सुर्खियों में भी रहे.

इस मामले में मनीष कश्यप तमिलनाडु के मदुरै जेल में रहे. फिलहाल बेल पर बाहर हैं. बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वह पश्चिमी चंपारण लोक सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार प्रचार में जुटे हुए थे.

ये भी पढे़ं: Manish Kashyap: मनीष कश्यप नहीं लड़ेंगे चुनाव! इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल, अंतिम समय में किसने पलटा गेम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget