एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिली थी. अब जो बात सामने आई है उससे पता चलता है कि उनके एनडीए से अलग होने की आशंका थी.

MP Upendra Kushwaha: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को धमकी देने वाले आरोपी को शनिवार को  गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को सीवान से पकड़ा गया है. उसका नाम राकेश है. गिरफ्तार किया गया राकेश पहले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में था. 

लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी गई थी धमकी

इस धमकी के बाद पटना पुलिस एक्टिव हो गई और मामले की गंभीरता से जांच की. 48 घंटे के भीतर ही आरोपी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल उपेंद्र कुशवाहा को धमकी देने वाला शख्स लॉरेंस बिश्नोई का नाम ले रहा था. धमकी मिलते ही उपेंद्र कुशवाहा ने एसएसपी को इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद ये पता चला कि उन्हें एनडीए से अलग होने के अंदेशे के चलते उपेंद्र कुशवाहा को धमकी दी गई थी. 

आपको बता दें कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी मिलना बड़ी बात है. अब जो बात सामने आई है उससे पता चलता है कि उनके एनडीए से अलग होने की आशंका थी. इसी वजह से उन्हें धमकी दी गई थी.

कुशवाहा को मिले 7 धमकी भरे कॉल 

धमकी भरा कॉल आने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि गुरुवार की शाम 8:52 बजे से 9:20 बजे के बीच मुझे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मोबाइल नंबर +916305129156 और +919229567466 से लगातार 7 धमकी भरे कॉल आए. 10 दिनों में खत्म कर दिए जाने की बात कही गईं थी. 

इसके साथ ही रात 8:57 बजे मोबाइल नंबर +917569196793 से एमएमएस/एसएमएस के जरिए कहा गया कि अगर कुशवाहा किसी खास पार्टी के खिलाफ राजनीतिक रूप से बोलते रहे तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. 

ये भी पढ़ें: Pension Yojana: '400 रुपये पर्याप्त नहीं...', पेंशन राशि बढ़ाने के लिए JDU के किस नेता ने किया था सीएम से आग्रह?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget