एक्सप्लोरर

Nalanda News: नालंदा में युवक की हत्या, नदी से बरामद हुआ शव, घटना के पीछे मानी जा रही ये बड़ी वजह

Nalanda Murder: पूरा मामला मानपुर थाना इलाके का है. सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा में घर से बुलाकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. शुक्रवार (16 अगस्त) को उसका युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की बाइक में आग भी लगा दी गई. पूरा मामला मानपुर थाना इलाके के नेवाजी बीघा गांव का है. मृतक की पहचान स्व. अशोक यादव के पुत्र गणेश कुमार उर्फ अमित कुमार (उम्र करीब 20-22 साल) के रूप में हुई है. उसका शव नदी से बरामद किया गया है. 

इस मामले में मानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने युवक का अपहरण दीपनगर थाना इलाके से किया था. हत्या करने के बाद इसे मानपुर थाना इलाके में फेंक दिया. अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रात में खोजा. टेक्निकल टीम भी लगी थी मगर बदमाश शातिर थे. 

गांव के विक्रम कुमार पर पत्नी ने लगाया आरोप

इस घटना को लेकर मृतक अमित की पत्नी रिया ने बताया कि कल (गुरुवार) शाम में चार बजे फोन कर गांव के ही विक्रम कुमार ने बुलाया था. पति ने कहा था कि वह कंचनपुर जा रहे हैं. इसके बाद वापस नहीं आए. पति के नहीं आने पर मानपुर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई. शुक्रवार की सुबह मानपुर थाना इलाके के नदी से शव बरामद किया गया.

मुखबिरी के चक्कर में गई जान?

वहीं इस मामले में मृतक अमित के भाई ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पुलिस के मुखबिरी करने के आरोप में यह हत्या की है. नेवाजी बीघा गांव के आसपास साइबर अपराधियों की तूती बोलती है. गणेश साइबर अपराधियों की सूचना पुलिस को देता था. इसी से गुस्साए साइबर अपराधियों ने फोन कर बुलाया और हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया. अपराधियों ने युवक की दोनों आंख भी फोड़ दी है. 

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस ने कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया है. शव को नदी से बरामद किया गया है. हत्या के पीछे परिजन जो भी वजह बता रहे हों लेकिन डीएसपी का कहना है कि इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें- Watch: पटना पुलिस की गाड़ी के बोनट पर देखिए युवक ने कैसे काटा केक, वीडियो वायरल होने पर SI सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget