एक्सप्लोरर

कैमूर में बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी, युवक ने किया विरोध तो सीने में उतार दी गोली, हुई मौत

जन्मदिन की पार्टी में सभी एकत्रित हुए थे, जहां लड़की छेड़ने को लेकर विवाद हुआ था. पार्टी खत्म होने के बाद लौटने के क्रम में दो पक्षों में झगड़ा हुआ.

kiumar News: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के फकराबाद गांव में शुक्रवार की रात में बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया जा रहा था, इस बीच वहां मौजूद लोगों ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की. जब इसका विरोध किया गया तो विवाद काफी हद तक बढ़ गया. इसके बाद बर्थडे पार्टी मनाकर घर जाने के दौरान छेड़खानी का विरोध करने वाले युवक के सीने में पीछे से बाइकसवार दो लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हिरासत में लिए गए चार संदिग्ध लोग 

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों की बाइक घटनास्थल पर ही छूट गई. फिर मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया और चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की. मृत व्यक्ति की पहचान चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव के निजामुद्दीन अंसारी का पुत्र नौशाद अंसारी के रूप में हुई है. 

पूरे मामले पर भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया फकराबाद गांव के समीप रात करीब दो-तीन बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी. तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभयुक्त को चिह्नित कर लिया गया है. अनुसंधान के दौरान प्रकाश में आया कि अभियुक्त और मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं. पूर्व में साथ में कई अपराधी घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं.

एफएसएल की टीम ने किया निरीक्षण

जन्मदिन की पार्टी में सभी एकत्रित हुए थे, जहां लड़की छेड़ने को लेकर विवाद हुआ था. पार्टी खत्म होने के बाद लौटने के क्रम में दोनों पक्षों में फकराबाद में झगड़ा हुआ, जिसमें गोली लगने से नौशाद अंसारी की मौत हो गई. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है. घटना से दो खोखा बरामद हुआ है. चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ेंः सहरसा में सुसाइड नोट लिखकर गायब हुई लड़की मुंबई से बरामद, डिप्रेशन था या कुछ और? SDPO ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: सम्राट सरकार का छात्र आंदोलन के बीच बड़ा कदम, मुजफ्फरपुर में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद
सम्राट सरकार का छात्र आंदोलन के बीच बड़ा कदम, मुजफ्फरपुर में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती
बांकीपुर के इन इलाकों ने बढ़ाई RJD, BJP और प्रशांत किशोर की मुश्किल? सबके सामने है ये चुनौती

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget