एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्णिया में तलाकशुदा पत्नी के घर पर युवक ने की कई राउंड फायरिंग, लव मैरिज के बाद तलाक और फिर...

Purnea News: युवक के पास से दो देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. घर के बाहर सदर एसडीपीओ और तीन थाना की पुलिस हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर उसका इंतजार करती रही थी.

Youth Hostage Divorced Wife Purnea: पूर्णिया में प्रोफेसर कॉलोनी में सुबह-सुबह उस समय गोलियों की तड़तड़ाहट और चार घंटे का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक तलाकशुदा पति अपनी पत्नी से मिलने उसके मायके पहुंच गया. उसने पत्नी को बंधक बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगा. पत्नी डर से दूसरे कमरे में कैद हो गई. पति घर के अंदर ही हॉल में दो देसी कट्टा लेकर सर पर ताने बैठा रहा. पुलिस को चार घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर शातिर तरीके से जाल बिछाया और युवक को धर दबोचा.

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा 

युवक के पास से दो देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. घर के बाहर सदर एसडीपीओ और तीन थाना की पुलिस हाथ में लोडेड पिस्टल लेकर इंतजार करती रही थी. पूर्णिया केके हाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत डीआईजी चौक स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक युवक ने सुबह से ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया. दो-दो देसी कट्टा लेकर न सिर्फ अपनी पत्नी को बंधक बना लिया बल्कि छह राउंड फायरिंग भी की. युवक के हाथ में दो-दो पिस्टल थामा विजुअल भी नजर आ रहा है. आखिरकार कुछ पुलिस वाले और स्थानीय लोगों के समझाने के बाद जब युवक थोड़ा नरम हुआ तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया और दोनों पिस्टल छीन लिया.

दरअसल बड़हरा कोठी थाना क्षेत्र के भटोतर का रहने वाला मनोहर की शादी 2014 में हुई थी और 3 साल पहले उसका तलाक हो गया था. सोमवार की सुबह करीब 6 बजे वो देसी कट्टा लेकर युवती के घर पहुंचा और फिर ताबड़तोड़ गोलियां हवा में बरसा दी. घर में युवती अपनी मां के साथ थी. मनोहर के इस रूप को देखते हुए वो अंदर कमरे में बंद हो गई. इधर मां मौका देखकर मनोहर के चुंगल से फरार हो गई और अपने बगल वाले गोतनी सुशीला भारती के घर जा पहुंची. सुशीला ने तुरंत पुलिस को कॉल लगा दिया. इधर युवक घर को चारो तरफ से बंद कर लिया और अंदर हॉल में दो देसी कट्टा अपने सिर पर तान कर बैठ गया.

करीब 4 घंटे के बाद पुलिस के अधिकारी और कुछ स्थानीय लोगों ने उनके साथ बातचीत शुरू की. मनोहर हथियार अपने सिर पर लगाए बैठा रहा. लंबी वार्ता के बाद जब युवक थोड़ा नरम होता दिखा तो पुलिस ने जाल बिछाया और बातों में उलझा कर दबोच लिया फिर उसे युवती को घर से रिकवर करके बाहर निकाला गया. आरोपी युवक मनोहर ने बताया कि आज सुबह वे अपनी पत्नी से बात करने आया था, लेकिन जब वह बात नहीं मानी तो उसने अपनी जान देने के लिए पिस्तौल का सहारा लिया.

मनोहर ने कहा कि उसने अंतर्जातीय लव मैरिज किया था, जिसका परिवार वाले विरोध कर रहे थे. पत्नी भी उसका साथ नहीं दे रही थी. लिहाजा उसके सामने कोई चारा नहीं था, अब युवक बाकी की जिंदगी जेल में ही रहना चाह रहा है. घटना के संबंध में पूर्णिया के सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि युवक पूरी तरह से परेशान नजर आ रहा है और इसको काउंसलिंग की जरूरत है. इसने लगभग 5 घंटे तक पुलिस को परेशान किया.

युवक की करवाई जाएगी काउंसलिंग

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी कि सुरक्षित युवक और परिवार को बचाना. बहरहाल युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. सदर एसडीपीओ ने कहा कि पकड़े गए युवक की काउंसलिंग करवाई जाएगी उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ेंः Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने उपचुनाव को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- 'इमामगंज सीट पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget