एक्सप्लोरर

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी ने उपचुनाव को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- 'इमामगंज सीट पर...'

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी इमामगंज के गांधी मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित गरीब संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे. पढ़िए केंद्रीय मंत्री ने क्या कुछ कहा है.

Jitan Ram Manjhi: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया में बड़ा बयान दिया है. बीते रविवार (15 सितंबर) को जीतन राम मांझी इमामगंज के गांधी मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित गरीब संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान सभा में आए लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो कुत्ता भौंकता है वह काटता नहीं है. बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया. 

जीतन राम मांझी ने इमामगंज सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि अगर कोई केंद्रीय मंत्री या बिहार सरकार के मंत्री आते हैं और जिसे कहेंगे आप उन्हीं को समर्थन दीजिएगा. मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने 'हम' पार्टी को विलय करने की बात कही थी. हमने नहीं किया क्योंकि अमीर और गरीब दो ही जाति हैं. 'हम' पार्टी गरीबों के लिए है. 

'नीतीश कुमार ने बेटे को एक मंत्रालय दिया था...'

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमारे बेटे संतोष कुमार सुमन को एक मंत्रालय दिया था. जब हम पीएम के साथ लोकसभा चुनाव में चले गए और जीत गए तो संतोष कुमार सुमन को तीन मंत्रालय मिला. अगर संतोष कुमार एमपी का चुनाव लड़ता तो क्या गारंटी थी कि संतोष चुनाव जीत जाते? वह एमएलसी बने हुए हैं छह साल के लिए, इसलिए हमने ओखली में सिर डाला. चुनाव के समय पीएम नरेंद्र मोदी ने कह दिया था कि जीतन राम मांझी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं यह चुनाव हम लड़ रहे हैं और हम जीत गए.

जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि एनडीए के निर्देश पर चार दिन पहले झारखंड गए थे. झारखंड में 425 करोड़ रुपये की योजना शुरू की. वहां के लोगों ने कहा कि चुनाव के पहले जीतन राम मांझी ने दिल्ली का खजाना झारखंड के लिए खोल दिया है. बता दें कि बिहार में चार सीटें खाली हुई हैं. तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज सीट पर उपचुनाव होना है.

यह भी पढ़ें- Bijendra Yadav: 'कुछ नहीं... हम जनता दल में नहीं हैं', नीतीश कुमार के खास JDU से क्यों हुए नाराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget