एक्सप्लोरर

नालंदा में जमीन कारोबारी की निर्मम हत्या, शव को ईंट से बांधकर कुएं में फेंका

नालंदा में युवक की निर्मम हत्या, शव को ईंट बांधकर कुएं में फेंका, गोली भी मारी गई, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम कर किया हंगामा, मृतक इलाके के थे पूंजीपति..

Nalanda News: बिहार के नालंदा के राजगीर थाना अंतर्गत नई पोखर मोहल्ले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला मंगलवार को सामने आया है. हत्या करने के बाद बदमाशों ने शव को कुएं में फेंक दिया, सूचना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

लोगों का सड़क जाम कर हंगामा

शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे. स्थानीय पुलिस के साथ डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. घटना का खुलासा तब हुआ जब मोहल्ले के बाहर स्थित कुएं के पास मृतक युवक का सामान बरामद हुआ. संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने कुएं में झांककर देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला.

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान नई पोखर मोहल्ले के निवासी स्वर्गीय विजय सिंह के 32 वर्षीय पुत्र नीरज उर्फ झुन्नू के रूप में हुई है. नीरज एक शिक्षित और अच्छे परिवार से था. वह पेशे से इंजीनियर था और जमीन के कारोबार में भी सक्रिय था. इसके अलावा उसके पास महिंद्रा कंपनी की एजेंसी भी थी. नीरज अपने क्षेत्र में बड़ा पूंजीपति माना जाता था.

नीरज राजगीर में एक होटल का निर्माण भी करा रहा था, पुलिस ने मौके से मृतक युवक का कुछ सामान और कारतूस भी बरामद किया है. युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. गुस्साए लोगों ने राजगीर-गिरियक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया. स्थानीय लोग हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

इस घटना को गंभीरता को देखते हुए राजगीर थाना अध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है, उन्होंने कहा कि शव को कुएं से बाहर निकाला जा रहा है और घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है. कुएं के पास खून के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को कुएं में फेंका गया है.

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है. हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. एसपी भारत सोनी ने बताया कि मौके पर डीएसपी समेत हमारी सभी टीम पहुंच चुकी है और जांच कर रही है. जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा, फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है, जिससे मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा.

ये भी पढ़ें: फुलकाहा ASI मौत मामला: थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और होमगार्ड जवान निलंबित 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget