एक्सप्लोरर

Bihar News: बक्सर में महिला ने गुड़ समझकर फोड़ा तो हो गया जोरदार धमाका, पहुंच गई बम निरोधक दस्ता की टीम

Buxar News: मामला इटाढ़ी थाना क्षेत्र का है. ब्लास्ट में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बनारस रेफर कर दिया.

बक्सर: जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बालादेवा गांव में शनिवार को बम विस्फोट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी (Buxar News) हो गई है. बेहतर इलाज के लिए उसे बनारस रेफर कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रामनाथ राम की 65 वर्षीय पत्नी शांति देवी ने घर में रखे गए बम को गुड़ समझकर घर के छत पर सिलवट पर रखकर तोड़ रही थी. इस दौरान बम ब्लास्ट (Bomb Blast) कर गया, जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई. घायल होने के बाद महिला को परिजनों ने पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.

एसपी ने दी मामले की जानकारी

इस मामले की जानकारी देते हुए बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक महिला घर में कुछ कूटने का काम कर रही थी. इस दौरान ब्लास्ट की घटना हो गई, जिसमें महिला जख्मी हो गई. अभी अनुसंधान किया जा रहा है. घरवालों ने बताया कि सुबह के चार बजे घर से कुछ सामान निकाला. उस समय अंघेरा था. जब महिला ने उसे कूटा तो ब्लास्ट कर गया. एफएसएल और बम निरोधक दस्ता की टीम आई है. जांच चल रही है. संभावना जताई जा रही है कि और भी बम हो सकते हैं, जहां जांच अभी चल रही है. अभी तक कुछ प्राप्त नहीं हुआ है.

बनारस कर दिया गया रेफर

मिली जानकारी के अनुसार बालादेवा गांव में रामनाथ राम की पत्नी शांति देवी अहले सुबह करीब चार बजे चाय बनाने के लिए घर में रखी गुड़ की भेली समझकर छत पर रखें सिलवट पर कूट रही थी. जैसे ही कूटने का प्रयास किया तो ब्लास्ट कर गया. काफी तेज आवाज सुनकर गांव के आसपास लोग भयभीत होकर मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने देखा कि महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है, जिसे पहले बक्सर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया.

नक्सली एंगल पर भी पुलिस कर रही है जांच

इटाढ़ी थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम के अलावा बम निरोधक दस्ता घर की तलाशी में जुटी हुई है. अभी तक कुछ बरामद नहीं हुआ है हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पुलिस नक्सली एंगल को लेकर भी जांच कर रही है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है.

ये भी पढ़ें: Bageshwar Dham News: धीरेंद्र शास्त्री पर क्या बोल गए RJD अध्यक्ष जगदानंद सिंह? समर्थन में उतरे गिरिराज सिंह ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget