एक्सप्लोरर

क्या केंद्र सरकार बिहार में बढ़ाए गए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालेगी? आ गया BJP का जवाब

BJP Reaction on Bihar 65 Percent Reservation: बीजेपी के मंत्री जनक राम ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता को गुमराह कर रहे हैं. अपनी सियासी रोटी सेंक रहे हैं. आरक्षण पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं.

Bihar News: बिहार में बढ़ाए गए आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने की मांग लगातार पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) कर रहे हैं. शुक्रवार (02 अगस्त) को भी तेजस्वी यादव ने जब प्रेस वार्ता की तो उन्होंने इसे फिर से दोहराया. इस पर बीजेपी कोटे के मंत्री जनक राम (Janak Ram) ने बड़ा बयान दिया है. जनक राम से पूछा गया कि क्या केंद्र सरकार बिहार में बढ़ाए गए आरक्षण को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालेगी? इस पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार बिहार के गरीबों के हित में जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी वह लेंगे.

'तेजस्वी यादव को जनता से मतलब नहीं'

मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार में बढ़ाए गए आरक्षण के कोटे को संविधान की 9वीं अनुसूची में डालने की मांग कर तेजस्वी यादव जनता को गुमराह कर रहे हैं. अपनी सियासी रोटी सेंक रहे हैं. आरक्षण पर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं. सड़क पर उतरकर आंदोलन करने और पांच अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में याचिका डालने की बात कह रहे हैं. तेजस्वी बताएं कि आज तक कितने मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे हैं? विधानसभा के मॉनसून सत्र में एक दिन भी वह सदन नहीं आए. जनता से उनको मतलब नहीं है.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में आगे जनक राम ने कहा कि बिहार में जातीय गणना सीएम नीतीश ने कराई थी. महागठबंधन सरकार में तो बीजेपी की भी सहमति थी. बिहार में 15 साल आरजेडी की सरकार थी. दस साल यूपीए की सरकार थी. क्यों नहीं उस समय जातीय गणना हुई? क्यों लालू यादव संविधान की नौवीं अनुसूची में डलवा पाए? आरजेडी के सत्ता में रहते हुए सिर्फ लालू परिवार को ही आरक्षण मिला. कितने अनुसूचित जाति जनजाति ओबीसी को आरजेडी की सरकार ने आरक्षण दिया? इस पर तेजस्वी जवाब दें.

बता दें बिहार में महागठबंधन सरकार में जातीय गणना बिहार सरकार खुद कराई थी. इसके बाद आरक्षण का दायरा बढ़ा था. 50 से 65% फीसद किया गया था, लेकिन पटना हाईकोर्ट की ओर से 65 फीसद आरक्षण पर रोक लगा दी गई. बिहार सरकार सुप्रीम कोर्ट गई लेकिन वहां से भी झटका लग गया. तेजस्वी यादव मांग कर रहे हैं कि 65 प्रतिशत आरक्षण को केंद्र सरकार 9वीं अनुसूची में डाले.

यह भी पढ़ें- मुकेश सहनी से मिले तेजस्वी यादव, लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल, CM नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला
बिहार में सताएगी गर्मी! मानसून पड़ा कमजोर, सामान्य से 42% कम बारिश
बिहार में सताएगी गर्मी! मानसून पड़ा कमजोर, सामान्य से 42% कम बारिश

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
Embed widget