एक्सप्लोरर

मुकेश सहनी से मिले तेजस्वी यादव, लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल, CM नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?

Tejashwi Yadav News: मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोदकर 15 जुलाई को दरभंगा में हत्या कर दी थी. ऐसे में आज मिलने के लिए तेजस्वी पहुंचे थे.

Tejashwi Yadav Attack on Law and Order: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार (02 अगस्त) को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पटना स्थित आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की कुछ दिनों पहले हुई हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त की. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाए.

मुख्यमंत्री का भय समाप्त: तेजस्वी यादव

पत्रकारों से बातचीत में बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि इतने बड़े नेता के पिता की हत्या कर दी जाती है तो बिहार में कौन सुरक्षित है. अपराधियों का बोलबाला है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का भय समाप्त हो गया है.

'आखिर जनता को तो सुरक्षा मिलनी चाहिए'

तेजस्वी ने कहा कि अधिकारियों को जो मन में आता है वह करते हैं. मुख्यमंत्री गिड़गिड़ाते रहते हैं. मुख्यमंत्री से बिहार नहीं चल रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हर दिन लूट, अपहरण, हत्या जैसे अपराध हो रहे हैं. अपराधियों को सजा नहीं दी जाती है. आखिर जनता को तो सुरक्षा मिलनी चाहिए.

बता दें कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या अपराधियों ने चाकू से गोदकर 15 जुलाई को दरभंगा जिले के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास में कर दी थी. इसके बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दरभंगा नहीं जा सके थे. ऐसे में आज मिलकर उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की है. इस मौके पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव और वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति भी मौजूद रहे.

वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के पूरे देश में जातीय जनगणना करने की मांग का समर्थन करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मांग तो हम लोगों की पहले से ही रही है. यह तो होना ही चाहिए. आरक्षण से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि आरक्षण जो दिया गया है उसमें क्रीमी लेयर और आर्थिक आधार पर तो है ही नहीं. बाबा साहेब ने आरक्षण का प्रावधान किया सामाजिक वैमनस्यता दूर करने के लिए. उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें- Bihar By-Elections: बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव को लेकर BJP ने की बैठक, दिलीप जायसवाल ने कर दिया बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget