एक्सप्लोरर

70th BPSC Exam: 70वीं बीपीएससी की मेंस परीक्षा पर लगेगी रोक? पटना हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

70th BPSC Mains Exam: पूरा मामला बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ा है. अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए. फिर से सारे अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाए.

70th BPSC News: 70वीं बीपीएससी की मेंस परीक्षा पर रोक लगाने से पटना हाईकोर्ट इनकार कर चुका है. हालांकि आज (18 मार्च) इस मामले में पटना हाईकोर्ट में फिर से सुनवाई होगी. इससे पहले हुई सुनवाई में मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से कोर्ट ने इनकार कर दिया था और कहा गया था कि 70वीं बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में गड़बड़ी पर दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी, लेकिन मुख्य परीक्षा (मेंस) तय समय पर होगी.

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी की खंडपीठ ने उक्त टिप्पणी की थी. इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख दी गई थी. ऐसे में देखना होगा कि आज सुनवाई होती है तो क्या कुछ कहा जाता है. 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा रद्द हो और फिर से परीक्षा हो इसकी मांग जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी लगातार उठा रहे हैं. वे इसे अपनी मुहिम बता रहे हैं. शुरू में सांसद पप्पू यादव ने भी खूब आवाज उठाई थी.

क्या है 70वीं बीपीएससी का पूरा मामला?

पूरा मामला बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ा है. बिहार में 13 दिसंबर 2024 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. पटना के बापू परीक्षा सेंटर का एग्जाम रद्द हुआ था. दोबारा सिर्फ इसी सेंटर की परीक्षा ली गई थी. इसके बाद से लगातार अभ्यर्थियों की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द की जाए. फिर से सारे अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाए. धरना प्रदर्शन भी खूब हुआ लेकिन आयोग ने जवाब दिया कि कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. 

इस परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई. मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने की मांग की गई. कोर्ट की ओर से इसे ठुकरा दिया गया है. हालांकि प्रारंभिक परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी. हाईकोर्ट आयोग और सरकार से पहले ही जवाब भी मांग चुका है. अब देखना होगा कि अंतिम निर्णय क्या कुछ और कब तक आता है.

यह भी पढ़ें- 'तीनों बच्चे मेरे पति नहीं... प्रेमी के हैं', बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी, पुलिस का सिर चकराया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget