एक्सप्लोरर

2025 में क्या तेज प्रताप हसनपुर से लड़ पाएंगे चुनाव? RJD से कौन होगा इस सीट का दावेदार? समझिए

Tej Pratap Yadav: पार्टी से निकाले जाने के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि 2025 में लालू यादव अपने बेटे तेज प्रताप यादव को मौका नहीं देने वाले हैं. ऐसे में दूसरा विकल्प क्या है?

Tej Pratap Yadav: गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव (Girlfriend Anushka Yadav) के साथ सार्वजनिक हुए मामलों के बाद लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने अपने बेटे तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से विधायक हैं. अब पार्टी से निकाले जाने के बाद सवाल उठने लगा है 2025 के विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव को इस सीट से पार्टी नहीं उतारेगी तो आरजेडी से अब इसका दावेदार कौन होगा? 

सबसे पहले यह समझिए कि तेज प्रताप यादव को विरासत में राजनीति मिली है और यही कारण है कि पहली बार जब 2015 में वो महुआ से लड़े तो 28,155 वोटों से जीत गए. 2020 में पार्टी ने उन्हें समस्तीपुर जिले की हसनपुर विधानसभा सीट से उतारा. यहां से भी वह 21,009 वोटों से जीत गए. अब जब वे पार्टी से निकाले जा चुके हैं तो यह लगभग तय माना जा रहा है कि 2025 में लालू यादव अपने बेटे को मौका नहीं देने वाले हैं. 

…तो क्या विभा देवी को मिलेगा मौका?

इस सीट (हसनपुर) से दावेदार को समझने के लिए एक स्थानीय वरिष्ट पत्रकार से बातचीत की गई. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव इस क्षेत्र के विधायक तो हैं, लेकिन इलाके में बहुत कम आते हैं. इस क्षेत्र की पूरी जिम्मेदारी स्थानीय आरजेडी नेता विभा देवी के हाथों में है. वह विधायक प्रतिनिधि हैं. विभा देवी पूर्व प्रमुख भी रही हैं. उनके पति अशोक यादव दबंग प्रवृत्ति के हैं. पूरे विधानसभा क्षेत्र में अशोक यादव की तूती बोलती है. 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में इनका सीधे आना-जाना है. कहा जाता है कि तेज प्रताप यादव सिर्फ नाम के यहां से विधायक हैं. पूरा काम अशोक यादव देखते हैं. उनकी पत्नी देखती हैं. ऐसे में अब सवाल है कि क्या 2025 में इस सीट से विभा देवी दावेदार होंगी?

खैर अभी चुनाव में वक्त है तो इस तरह के कई दावेदारों की चर्चा होगी. टिकट का अंतिम फैसला लालू-तेजस्वी को ही लेना है. 

बता दें कि इस सीट से विपक्ष भी कमजोर नहीं है. 2015 के विधानसभा चुनाव में यह सीट सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू के खाते में गई थी. तब आरजेडी और जेडीयू ने साथ चुनाव लड़ा था. 2015 में यहां से जेडीयू के राज कुमार राय लगातार दूसरी बार जीतकर विधायक बने थे. इससे पहले 2010 में जेडीयू से राज कुमार राय ही चुनाव जीते थे. 

उससे पहले फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में दोनों ही बार आरजेडी के सुनील कुमार पुष्पम जीते थे. 2000 के चुनाव में भी जेडीयू के टिकट पर जीतकर राज कुमार राय विधायक बने थे. इस सीट पर अब तक कुल 13 चुनाव हुए हैं. इनमें तीन बार जेडीयू, दो बार आरजेडी का कब्जा रहा है. जातीय समीकरण को देखें तो इस सीट पर सबसे ज्यादा यादव और मुस्लिम वोटर्स का दबदबा है. पासवान और रविदास वोटर भी निर्णायक की भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या-अनुष्का को छोड़िए… तेज प्रताप यादव के जीवन में तीसरी लड़की भी है? वायरल हुआ चैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget