एक्सप्लोरर

सक्रिय राजनीति में आएंगे CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार? JDU ने साफ किया स्टैंड, RJD ने कह दी बड़ी बात

Nishant Kumar: जेडीयू के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि पार्टी को बिहार के करिश्माई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बनाया है. फैसला नीतीश कुमार ही करते हैं. 

चुनावी वर्ष (2025) में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने की मांग तेज हो गई है. लगातार पटना में जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से बीते कुछ महीनों से पोस्टर्स लगाए जा रहे हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या वह सियासत में सक्रिय होंगे? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सियासत परिवारवाद के विरोध में रही है. निशांत की लेकर नीतीश ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है. निशांत से जब पत्रकार पूछते हैं कि सियासत में आएंगे? विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? तो वे ऐसे सवालों को टाल जाते हैं. निशांत युवा हैं. 44 वर्ष के हैं. इंजीनियरिंग की डिग्री ली है. सोमवार (25 अगस्त, 2025) को पटना में निशांत को लेकर लगे पोस्टर के बाद फिर से उनकी चर्चा शुरू हो गई है.

दरअसल मुख्यमंत्री उम्र के जिस पड़ाव पर हैं और स्वास्थ्य पर जिस तरह से विपक्ष सवाल उठा रहा है उसको देखते हुए इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश के उत्तराधिकारी निशांत हो सकते हैं. भविष्य में जेडीयू की कमान संभाल सकते. निशांत को लेकर जेडीयू ने स्टैंड साफ किया है. फोन पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जेडीयू को बिहार के करिश्माई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बनाया है. फैसला नीतीश कुमार ही करते हैं. 

'मेरी निजी राय, निशांत को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए'

राजीव रंजन ने कहा कि निशांत शिक्षित नौजवान हैं और सुलझे हुए इंसान हैं. मेरी निजी राय है कि उनको सक्रिय राजनीति में आना चाहिए. नीतीश उन चंद नेताओं में से एक हैं जिन्होंने हमेशा परिवारवाद का विरोध किया. अपनी पार्टी में भी निर्णय लेते समय हमेशा वे यह देखते रहे हैं कि अपने परिवार के किसी सदस्य को राजनीति में न लाया जाए, लेकिन पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि निशांत पॉलिटिक्स में आएं. अंतिम निर्णय नीतीश कुमार ही इस पर लेंगे. 

निशांत आना चाहते हैं तो आएं: आरजेडी

उधक आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने फोन पर ही एबीपी न्यूज़ को बताया कि लोकतंत्र में कोई भी राजनीति में आ सकता है, चुनाव लड़ सकता है. निशांत आना चाहते हैं तो आएं. नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्होंने हमला करते हुए कहा कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो जो लोग लालू परिवार को परिवारवाद पर घेरते हैं उनको फिर अपने गिरेबान में भी झांककर देखना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget