एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: 2025 के चुनाव से पहले RJD के साथ जाएंगे नीतीश कुमार? एक बयान से मच गया सियासी बवाल

Bihar CM Nitish Kumar: आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है.

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन के साथ जा सकते हैं. आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) ने गुरुवार (20 फरवरी) को अपने बयान में ऐसा दावा किया है. वे पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं. एक बार फिर से बयान देने के पीछे का कारण यह है कि गुरुवार को दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) का शपथ ग्रहण समारोह था. इसमें नीतीश कुमार नहीं पहुंचे. इसी के बाद भाई वीरेंद्र ने यह बड़ा बयान दे दिया है.

दरअसल मनेर से आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र गुरुवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने भाई वीरेंद्र से पूछा कि नीतीश कुमार आज दिल्ली नहीं गए हैं. इस पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी तो हमारे साथ आने वाले हैं तो कहां से दिल्ली जाएंगे. भाई वीरेंद्र के इस बयान से सियासी गलियारे में एक बार फिर तूफान उठ गया है.

आज प्रगति यात्रा पर थे सीएम नीतीश कुमार

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली नहीं जाने को लेकर भले राजनीति शुरू हो गई है लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाने के पीछे कई कारण था. सीएम का पहले से भी कार्यक्रम तय था. आज (गुरुवार) सीएम नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा के तहत नालंदा का दौरा था तो वे यहां पहुंचे थे. सीएम नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान नालंदा जिले को 820 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी. 263 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

दूसरी ओर आरजेडी विधायक के इस बयान पर जेडीयू की ओर से प्रतिक्रिया आनी बाकी है. इतना तय है कि भाई वीरेंद्र के बयान से एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्मा हो गया है. हालांकि सीएम नीतीश कुमार कई बार यह कह चुके हैं कि अब वे बीजेपी के साथ हैं और कभी महागठबंधन के साथ नहीं जाएंगे. वे गलती कर चुके हैं लेकिन अब नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट कब तक आएगा? आनंद किशोर ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget