एक्सप्लोरर

Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट कब तक आएगा? आनंद किशोर ने बताया

Bihar Board Result 2025: एक से 15 फरवरी के बीच बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली गई थी. 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा चलेगी. पढ़िए आनंद किशोर ने क्या कुछ कहा है.

BSEB Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 12वीं की परीक्षा ली जा चुकी है. 10वीं की परीक्षा चल रही है. अब रिजल्ट को लेकर गुरुवार (20 फरवरी) को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने संभावित समय बता दिया है. आनंद किशोर का कहना है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मैट्रिक का रिजल्ट भी जारी हो जाएगा.

एक से 15 फरवरी के बीच बिहार में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली गई थी. 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा चलेगी. आनंद किशोर ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 12 लाख परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था. मैट्रिक में 15 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा है. 2024 में भी रिजल्ट जारी करने में डेढ़ महीने से कम वक्त लगा था. इस बार भी आनंद किशोर का दावा है कि रिजल्ट जल्द जारी हो जाएगा.

दूसरी ओर आनंद किशोर ने बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आईआईटी जेईई की तैयारी के लिए संचालित निशुल्क कोचिंग 'सुपर 50' के प्रथम बैच (सत्र 2023-25) जेईई मेंस 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. जो रिजल्ट आया है उसमें 99 परसेंटाइल से ऊपर लाने वाले चार विद्यार्थी हैं. यश राज ने 99.20, सन्नी ने 99.18, आशीष कुमार ने 99.10 और सचिन ने 99 परसेंटाइल हासिल किया है. वहीं 23 विद्यार्थियों को 95 परसेंटाइल से अधिक मिला है. 39 विद्यार्थियों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2023 में प्रथम बैच की शुरुआत की थी. 

सक्षमता परीक्षा 3 को लेकर क्या कहा?

आनंद किशोर ने स्थानीय निकाय के नियोजित शिक्षकों के लिए सक्षमता परीक्षा 3 के लिए गुरुवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि सक्षमता परीक्षा के तीसरे चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 22 फरवरी से 12 मार्च तक नियोजित शिक्षक तीसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा मई के अंतिम या जून के पहले सप्ताह तक संपन्न की जाएगी.

यह भी पढ़ें- MLC के घर चोरी का मामला: 10 दिन बाद भी पटना पुलिस के हाथ खाली, लॉ एंड ऑर्डर पर उठा सवाल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
एक दूसरे से बात नहीं कर पाएंगे आशुतोष रांका और सौरव दास, तिहाड़ जेल में अलग-अलग रहेंगे
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget