एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सता रही लोगों की चिंता, जानिए लगातार दो बार की बैठक में क्यों की बिहार आने की अपील

एक साल पहले बिहार के लोगों के पलायन की तस्वीर सबको याद है. इस बार दो प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उन्होंने लोगों को बिहार आने की बात कही है जिसके बाद बिहार में लोगों को लग रहा है कि कहां फिर से लॉकडाउन ना हो जाए.

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बिहार से बाहर रहने वाले जो लोग वापस आना चाहते हैं वह आ जाएं. आखिर वह बार बार ऐसी अपील क्यों कर रहे हैं? क्या बिहार में लॉकडाउन लगाने की तैयारी कर रहे हैं? एक साल पहले बिहार के लोगों के पलायन की तस्वीर सबको याद है. इस बार दो प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उन्होंने लोगों को बिहार आने की बात तब इसपर एबीपी की टीम ने इस बारे में कुछ नेताओं से बात की.

इसपर जेडीयू नेता अजय आलोक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ये कहा है कि जो भी वापस लौटना चाहते हैं वो जल्द वापस लौट आएं. ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि वो सबको वापस बुलाना चाहते हैं. जो लोग अपने काम-काज, रोजी-रोटी के चक्कर में गए हैं और जिनमें यह डर बना हुआ है कि कहीं यहां लॉकडाउन ना लग जाए. हर जगह की सरकार काम कर रही है पर जिनको भी डर है उनसे अनुरोध किया गया है कि वो जल्द वापस आ जाएं. इसमे लॉकडाउन की कोई बात नहीं है.

बिहार के लोग सजग, एक सप्ताह में दिखेगा असर

अजय आलोक ने कहा कि हमारा ग्रामीण विकास विभाग इस कार्य में लगा हुआ है कि जो भी लौट रहे हैं उनको यहीं (बिहार) रोजगार की व्यवस्था हो सके ताकि वो यहां बेरोजगार होकर ना रहें और उनका ख्याल रखना भी सरकार का काम है. जो भी होना था उसकी घोषणा हो गई है जो भी पाबंदी लगाई जानी थी लग गई है. बिहार में लोग सजग भी हैं और उम्मीद करते हैं की एक सप्ताह के अंदर ही हम संक्रमण के इस चेन को तोड़ देंगे. 

नाइट कर्फ्यू का बिहार में नहीं है कोई मतलब

इधर, राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सरकार के नाइट कर्फ्यू पर सरकार के सहयोगी ही सवाल खड़े कर रहे हैं कि बिहार जैसे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का कोई मतलब नहीं. हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने साप्ताहिक लॉकडाउन की बात कही थी पर नेता प्रतिपक्ष के 30 सुझाव पर सरकार ने अमल नहीं किया. बिहार जैसे प्रांत में शाम छह बजे से सभी दुकानें लोग खुद बंद कर रहे हैं तो रात में यहां कौन निकलता है. ये महाराष्ट्र और सूरत तो है नहीं, इसलिए सरकार का ये निर्णय अजीबोगरीब है और समझ से परे है.

यह भी पढ़ें- 

संजय जायसवाल की पोस्ट के बाद LJP ने ली चुटकी, कहा- भाजपा और जेडीयू में सौतेले भाइयों जैसा संबंध

बिहारः समस्तीपुर में अधेड़ को मारकर पेड़ से लटकाया, परिजनों ने कहा- कई दिनों से चल रहा था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget