एक्सप्लोरर

बिहारः समस्तीपुर में अधेड़ को मारकर पेड़ से लटकाया, परिजनों ने कहा- कई दिनों से चल रहा था विवाद

रामचंद्र सिंह खेती-किसानी के साथ एलआईसी का भी काम करता था. रविवार को केला काटने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद सोमवार को उसकी लाश बरामद हुई.

समस्तीपुरः जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव के वार्ड 10 में नींबू बगान स्थित एक झोपड़ी से सोमवार को फंदे से लटका एक अधेड़ का शव मिला. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. शव की पहचान बाघी पंचायत के रहने वाले रामचंद्र सिंह के रूप मे की गई है.

 रस्सी के सहारे लटकाया गया था शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की रात रामचंद्र सिंह अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में फसल देखने के लिए गया था. हालांकि सुबह तक वह घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी. लोगों ने अपने स्तर से खोजने का प्रयास भी किया. इसी बीच किसी ने यह सूचना दी कि नींबू बगान में रस्सी के सहारे एक शव लटका हुआ है. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. पूरे गांव में लाश मिलने की खबर फैल गई.

केला काटने को लेकर हुआ था विवाद

रामचंद्र सिंह खेती-किसानी के साथ एलआईसी का भी काम करता था. इधर, परिजनों ने कहा कि पहले से कई विवाद चल रहा था. रविवार को केला काटने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद सोमवार को उसकी लाश बरामद हुई. परिजन अन्यत्र हत्या कर लाश को यहां लाकर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना को लेकर इलाके में तनाव भी देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Night Curfew Guidelines: शादी में सिर्फ 100 लोग हो सकेंगे शामिल, जानें- नाइट कर्फ्यू के दौरान क्या हैं पाबंदियां?

Bihar Corona Update: बिहार में बेकाबू हुआ कोरोना, जानें- किस जिले में कितने नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
बिहार: BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
प्रशांत किशोर की 'पोल खोलने' की धमकी पर नीरज कुमार का जवाब, बोले- 'मेरी कुंडली...'
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
बिहारः बाढ़ पीड़ितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने जारी किए 112 करोड़
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget