एक्सप्लोरर

Osama Shahab: कौन हैं ओसामा शहाब जिनकी सभा में हो गया बवाल? RJD से जुड़ते ही मिला पावर डोज!

Osama Shahab: करीब 15 दिन पहले ओसामा शहाब अपनी मां हिना शहाब के साथ आरजेडी में शामिल हुए थे. पार्टी जॉइन करते ही ओसामा शहाब राजनीति में एक्टिव हो गए हैं.

Osama Shahab News: बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में गया के बेलागंज में बीते शनिवार (09 नवंबर) को कुछ ऐसा हुआ कि शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चर्चा में आ गए हैं. ओसामा शहाब बेलागंज के लक्ष्मीपुर में आरजेडी के प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे. उन्होंने सभा को संबोधित किया. इस दौरान एक शख्स की पिटाई कर दी गई जिसने विश्वनाथ कुमार सिंह का विरोध किया था. जानिए कौन हैं ओसामा शहाब (Who is Osama Shahab) जिनकी सभा में इस तरह का बवाल हुआ है.

आरजेडी की सदस्यता ली... राजनीति में हुए एक्टिव

ओसामा शहाब दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के बेटे हैं. करीब 15 दिन पहले अपनी मां हिना शहाब के साथ वे आरजेडी में शामिल हुए थे. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने हाथों से दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी. पार्टी जॉइन करते ही अब वे (ओसामा शहाब) राजनीति में एक्टिव हो गए हैं. ऐसे में आरजेडी से पावर डोज मिलते ही ओसामा शहाब चुनाव प्रचार में भी उतर गए. गया के बेलागंज में आरजेडी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंच गए और बवाल हो गया.

बता दें कि शहाबुद्दीन आरजेडी और लालू यादव के करीब थे. वे सांसद भी बने. 2024 के लोकसभा चुनाव में सीवान से हिना शहाब को जब आरजेडी से टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ीं. हालांकि जीत नहीं सकीं. अब 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव है. ऐसे में मां-बेटे ने आरजेडी का दामन थाम लिया है. अब चर्चा यह भी है कि विधानसभा चुनाव में ओसामा शहाब को मौका दिया जा सकता है.

गया में किस बात को लेकर हुआ था बवाल?

ओसामा शहाब को यह जानकारी मिली थी कि बेलागंज के कुछ लोग सुरेंद्र यादव के बेटे आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह से नाराज हैं. इसको लेकर बीते शनिवार को जब वे लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने मंच से कहा कि आप लोग नाराजगी भूल जाइए और इनको माफ कर दीजिए. इस दौरान भीड़ में से एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी गलती माफी लायक नहीं है. इतना कहते ही ओसामा शहाब के समर्थकों ने उस व्यक्ति की पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा और ओसामा शहाब चर्चा में आ गए.

यह भी पढ़ें- Bihar By-Election 2024: बिहार में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव का आज थम जाएगा प्रचार, सबसे अधिक बेलागंज में प्रत्याशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget