एक्सप्लोरर

DP Ojha: जब राबड़ी सरकार के लिए टेंशन बन गए थे डीपी ओझा, क्या है 6 दिसंबर वाला कनेक्शन? जानें

DP Ojha Passed Away: डीपी ओझा को एक फरवरी 2003 को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया था. कहा जाता है कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल के अंत की नींव डीपी ओझा ने ही रखी थी. 

DP Ojha Passes Away: लालू-राबड़ी राज के शासनकाल में डीजीपी के पद पर तैनात रहे चर्चित आईपीएस अधिकारी डीपी ओझा का बीते शुक्रवार (06 दिसंबर) को निधन हो गया. इसे अहम संयोग ही कहा जा सकता है कि उनके जीवन में 6 दिसंबर का दिन बहुत अहम रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि 6 दिसंबर 2003 को ही राबड़ी देवी की सरकार ने उन्हें डीजीपी के पद से हटा दिया था. उस समय राबड़ी सरकार के लिए डीपी ओझा टेंशन बन चुके थे. क्योंकि लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी रहे उस वक्त के बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन पर नकेल कसने में डीपी ओझा ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी.

बिहार कैडर के 1967 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे डीपी ओझा को एक फरवरी 2003 को डीजीपी के पद पर नियुक्त किया गया था. फरवरी 2004 में निर्धारित सेवानिवृत्ति से कुछ महीने पहले छह दिसंबर 2003 को उन्हें पद से हटा दिया गया था. कहा यह भी जाता है कि लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल का अंत 2005 में हुआ था, लेकिन उसकी नींव 2003 में डीजीपी बनने के बाद डीपी ओझा ने ही रखी थी. 

...और सरकार की हुई थी किरकिरी

डीजीपी का पद संभालने के बाद राबड़ी सरकार की कुंडली खंगालने में जुट गए थे. उन्होंने बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के एके-47 खरीदने का खुलासा किया था. इसके बाद सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी. डीपी ओझा काफी चर्चा में आ गए थे. उस वक्त विपक्ष में रही बीजेपी और जेडीयू ने सरकार को जमकर घेरा था. अंत में राबड़ी सरकार ने डीपी ओझा को डीजीपी के पद से हटाने का निर्णय ले लिया था. 

उन्होंने शहाबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जिसमें उन्होंने राज्य सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी. उस रिपोर्ट में पाकिस्तान में स्थित संगठनों के साथ सांसद के संबंध होने का दावा किया गया था. रिपोर्ट के तुरंत बाद उनका स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया था.

डीपी ओझा की रिपोर्ट में शहाबुद्दीन पर कश्मीर से सक्रिय आतंकवादियों से कई एके-47 खरीदने और उसमें कुछ एके-47 वाराणसी के कौआकोल विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेता अजय राय को बेचने का आरोप लगाया था. हालांकि अजय राय ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया था. यह वही अजय राय थे जिन्हें कांग्रेस ने 2014 में वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ उतारा था. बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में वे शामिल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- Darbhanga News: दरभंगा में राम विवाह झांकी पर पथराव, दो पक्ष भिड़े, नीतीश कुमार की पार्टी का आया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव के बीच RJD सांसद का तंज, 'प्रशांत किशोर बीच में टांग अड़ाने चले आए'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget